न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

देश को मिली तीन वंदेभारत ट्रेनों की सौगात, पीएम मोदी ने बेंगलुरू में दिखाई हरी झंडी, यलो लाइन मेट्रो का भी किया उद्घाटन

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के दौरे पर पहुंचे। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसमें बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे तक की ट्रेनें शामिल है। आपको बता दें कि- पीएम बेंगलुरु पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए सड़क पर लोगों का हुजूम उमड़ा था।

यलो लाइन मेट्रो का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
यलो लाइन मेट्रो के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने आरवी रोड (रागीगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की। इस दौरान पीएम मोदी के साथ कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। वहीं, इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से बातचीत भी की।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 992

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *