न्यूज़भारतहेडलाइंस

आंध्र में BJP-TDP के बीच हुआ गठबंधन, 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी; नायडू की पार्टी को मिली 17 सीट

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव से पहले अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी एनडीए ने एक और कामयाबी हासिल की है। आंध्र प्रदेश में BJP-TDP के बीच गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है। राज्य में सत्ताधारी तेलुगु देशम पार्टी 17 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं बीजेपी छह लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

विधानसभा चुनाव में भी सीट शेयरिंग
दोनों दलों के बीच लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनावों में भी सीट शेयरिंग को लेकर बात कन्फर्म हो गई है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि TDP 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

कई दौर में हुई बातचीत
समझौते के तहत, पवन कल्याण की जनसेना दो लोकसभा और 21 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। TDP सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने बैठक के बाद ये घोषणा की। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आगामी संसदीय और विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए अमरावती में नायडू और पवन कल्याण के साथ बातचीत की थी।

ये है सीट बंटवारे का फॉर्मूला
आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटें हैं। जनसेना को पहले 24 विधानसभा और तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना था, लेकिन हाल ही में TDP के NDA गठबंधन में शामिल होने के बाद सीट-बंटवारे के फॉर्मूले में उसे 21 विधानसभा और दो लोकसभा सीटें मिलीं। 2024 का चुनाव पहली बार होगा जब तीन दल एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 में, जब TDP और BJP ने मिलकर चुनाव लड़ा था, तब जनसेना उनकी बाहरी सहयोगी थी।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *