दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने नेपाल की पीएम को क्यों लिखा RIGHT.. मिसेज कार्की, जानिए इसका मतलब

उमाकांत त्रिपाठी। सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं. नेपाल में Gen-Z के आंदोलन के बाद सुशीला कार्की वो शख्सियत हैं जिन्हें Gen-Z ने इस मुश्किल समय में नेतृत्व करने के लिए चुना है. सुशीला कार्की को 12 सितंबर 2025 को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शपथ दिलाई. पीएम बनने के बाद नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को पूरी दुनिया से बधाई संदेश मिल रहे हैं. भारत केपीएम मोदी ने सुशीला कार्की को शुभकामनाएं देते हुए अंग्रेजी में लिखा,कि- I extend my best wishes to Right Hon. Mrs. Sushila Karki… इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत नेपाल के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है.

 

सवाल है कि- पीएम मोदी ने सुशीला कार्की के नाम के आगे RIGHT क्यों लिखा. आखिर इसका अर्थ क्या है. यहां Hon. अंग्रेजी शब्द Honourable का संक्षिप्त रूप है. जिसका अर्थ होता है ‘सम्मानीय’. लेकिन यहां RIGHT का प्रयोग एकबारगी समझ में नहीं आता है.
सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ही नहीं विश्व के दूसरे राष्ट्राध्यक्षों ने भी सुशीला कार्की को पीएम पद की शपथ लेने के लिए शुभकामनाएं देते हुए RIGHT शब्द लिखा.

नेपाल में अमेरिकी दूतावास ने भी प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को शुभकामनाएं देते हुए उनके नाम से पहले Right शब्द लिखा है. और नेपाल में लोकतंत्र की वापसी पर खुशी जताई है.बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ मोहम्मद यूनुस ने भी सुशीला कार्की को Right शब्द से संबोधित किया है.

जानें- RIGHT शब्द का इस्तेमाल क्यों?
‘Right Honourable’ या संक्षिप्त रूप में ‘Rt. Hon.’ या कभी-कभी केवल ‘Right’ एक औपचारिक सम्मानसूचक उपाधि है. दरअसल ये ब्रिटिश साम्राज्यवाद में प्रचलित परंपराओं की बची-खुची निशानी है. ये उपाधि मुख्य रूप से ब्रिटिश साम्राज्य के पूर्व उपनिवेशों और राष्ट्रमंडल (Commonwealth of Nations) देशों में उच्च पदाधिकारियों को सम्मान देने के लिए इस्तेमाल होता है. यह टाइटल नेपाल के प्रधानमंत्री के लिए भी लागू होता है, लेकिन यह केवल नेपाल तक सीमित नहीं है. यह कई अन्य देशों के प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के लिए भी उपयोग होता है. नेपाल में यह ब्रिटिश प्रभाव के कारण अपनाया गया है, हालांकि नेपाल कभी ब्रिटिश उपनिवेश नहीं था लेकिन ब्रिटिश राज के दौरान नेपाली शासकों को संबोधित करने के लिए ब्रिटिश प्रोटोकॉल को अपनाया गया.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 869

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *