दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने की दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मुलाकात, हॉस्पिटल में जाना हाल, हुई ये बातचीत

उमाकांत त्रिपाठी।Delhi Blast 2025: दिल्ली के लाल किला के पास हुए विस्फोट में घायल लोगों से मिलने के लिए पीएम मोदी एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे हैं। फिलहाल पीएम मोदी घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल के अंदर ही हैं।
आपको बता दें कि- भूटान दौरे से लौटने के बाद पीएम मोदी ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने का निर्णय लिया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस आनन-फानन में अस्पताल के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दिया गया।

वहीं, पीएम मोदी के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल जाने की सूचना से दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।पीएम मोदी के अस्पताल पहुंचने से पहले ही पुलिस ने लोक नायक अस्पताल के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी। दिल्ली पुलिस ने आईटीओ के बहादुर शाह जफर मार्ग पर खड़े होने वाले सभी वाहनों को हटाने का आदेश दिया। साथ ही सभी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया।

 

दिल्ली पुलिस ने 20 मिनट में खाली न करने पर क्रेन से गाड़ी उठवाने की चेतावनी दी है। पीसीआर वैन से चेतावनी दी जा रही है।आपको बता दें कि- दिल्ली के लाल किला के पास हुए आतंकी विस्फोट में अभी तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, हरियाणा नंबर की आई-20 कार (HR 26CE7674) में ब्लास्ट हुआ था। इस कार में आतंकी डॉ. उमर नबी सवार था। कार में ब्लास्ट होने के बाद आसपास के वाहन भी चपेट में आ गए थे।

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 883

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *