उमाकांत त्रिपाठी।मध्य प्रदेश की महिलाओं को आज 12 नवंबर को बड़ी सौगात मिल गई है। लंबे समय से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पैसा बढ़ने का इंतजार कर रहीं राज्य की 1.26 करोड़ महिलाओं को सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने बड़ा तोहफा दे दिया है। लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त के रूप में महिलाओं के खाते में 1250 के बजाय 1500 रुपये भेज दिए गए हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 21वीं किस्त: एक हफ्ते में पूरे कर लें ये काम,
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज 12 नवंबर को सिवनी जिले से लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। इस महीने से महिलाओं को 250 रुपये ज्यादा यानी 1500 रुपये हर महीने मिलने शुरू हो गए हैं। साल 2023 में योजना की शुरुआत के बाद लंबे समय से लाडली बहना योजना का पैसा बढ़ाने की बात की जा रही थी। यहां तक कि कई बार विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमला भी बोल चुका था। अब मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल से योजना का पैसा 1500 रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी थी। अब खाते में भी पैसा भेज दिया गया है।
लाडली बहनों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने बताया तरीका
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। महिलाओं के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर करने के साथ उन्होंने फिर ऐलान किया कि अगर वे इंडस्ट्री में काम करेंगी तो सरकार की ओर से हर महीने 5000 रुपये अलगे से दिए जाएंगे।
लाडली बहना योजना: 1500 तो मिलेंगे, कब मिलेंगे 3000 रुपये
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त के रूप में महिलाओं के खाते में 1500 रुपये जारी कर दिए गए हैं। अब महिलाओं को इंतजार है कि इस योजना के तहत 3000 रुपये कब आएंगे। इसे लेकर सीएम मोहन यादव ने फिर से दोहराया है कि 2028 से महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे।















