न्यूज़भारतहेडलाइंस

गडकरी को उद्धव के बीच हुई मुलाकात, गडकरी बोले- MVA से इलेक्शन लड़िए दिल्ली के सामने मत झुकिए

उमाकांत त्रिपाठी।महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को महा विकास अघाड़ी (MVA) से इलेक्शन लड़ने का ऑफर दिया है। उद्धव ने कहा कि दिल्ली के सामने मत झुकिए।

उद्धव ने किया जनसभा को संबोधित
उन्होंने कहा कि बीजेपी की पहली लिस्ट में कृपाशंकर सिंह जैसे लोगों का नाम है, लेकिन महाराष्ट्र में जिसने बीजेपी पार्टी को मजबूत किया। उनका (गडकरी) नाम तक नहीं है। उद्धव ने ये बातें महाराष्ट्र के तुलजापुर में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कही हैं।इस ऑफर के जवाब में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव की पार्टी का खुद बैंड बजा पड़ा है। उनका यह ऑफर बेहद हास्यास्पद है। यह ऑफर ऐसा है, जैसे गली के व्यक्ति ने अमेरिका का राष्ट्राध्यक्ष बनाने का ऑफर दिया हो।

 

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बोले
उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा के 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आई है। इसमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित और भी नाम हैं। एक नाम कृपाशंकर सिंह का भी है। वो कांग्रेस से बगावत करके भाजपा में आए। कृपाशंकर पर बेनामी संपत्ति के इन्होंने ही आरोप लगाए थे। उन जैसे भ्रष्ट आदमी का नाम देश के प्रधानमंत्री के साथ पहली लिस्ट में आया है।

गडकरी का नाम लिसट में नहीं है शामिल
उद्धव ने कहा- प्रमोद महाजन, गोपीनाथ मुंडे के बराबरी में जिन्होंने काम किया, उन नितिन गडकरी का नाम लिस्ट में शामिल नहीं है। नितिन जी छोड़ दीजिए, महाविकास अघाड़ी (MVA) की तरफ से चुनाव लड़िए हम आपको जीताकर लाएंगे।

फडणवीस ने उद्धव के बयान का उड़ाया मजाक
उद्धव ठाकरे के इस ऑफर को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा यह ऑफर ऐसा है, जैसे गली के व्यक्ति ने अमेरिका का राष्ट्राध्यक्ष बनाने की ऑफर दिया हो। उनकी पार्टी का बैंड बजा पड़ा है। गडकरी हमारे बड़े नेता हैं। वो महाराष्ट्र के नागपुर से चुनाव लड़ते हैं।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *