न्यूज़भारतहेडलाइंस

TDP से हाथ मिलाएगी बीजेपी, लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ेगा एनडीए का परिवार; ​​​​​​​चंद्रबाबू नायडू-शाह की मुलाकात

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा अपने पुराने सहयोगियों को NDA में मिलाने की कोशिश में जुट गई है। नीतीश कुमार की JDU के बाद ओडिशा में BJD के साथ भाजपा की बातचीत चल रही है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) भी NDA में जल्द ही शामिल हो सकती है।

अमित शाह- चंद्रबाबू नायडू की हुई मुलाकात
अलायंस को लेकर (7 मार्च) को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू की मुलाकात हुई।, इस मीटिंग में आंध्र प्रदेश में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा हुई है। इस मीटिंग में आंध्र प्रदेश की जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण भी थे।

गठबंधन को लेकर होगी चर्चा
दिल्ली में भाजपा और TDP के नेताओं के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा होनी है। 2-3 दिन में अलांयस का औपचारिक ऐलान भी हो सकता है। 2019 तक TDP भाजपा की अगुआई वाले गठबंधन NDA के सबसे महत्वपूर्ण घटक दलों में से एक था।TDP के सांसद के. रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा, TDP और जनसेना पार्टी ने आनेवाले चुनाव में साथ में काम करने का फैसला लिया है।

 

 

5-6 सीटों पर उम्मीदवार होना चाहती है भाजपा
आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा सीटें और 175 विधानसभा सीटें हैं। भाजपा चाहती है कि 8-10 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन अगर पवन कल्याण की जन सेना पार्टी भी NDA में शामिल होती है तो 5-6 सीटें भी भाजपा अपने पक्ष में ले सकती है।JSP पहले ही TDP के साथ गठबंधन कर चुकी है। उसे TDP ने तीन लोकसभा सीटें और 24 विधानसभा सीटें दी गई हैं। भाजपा चाहती है कि वाइजैग, विजयवाड़ा, अराकु, राजामपेट, राजमुंद्री, तिरुपति जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर चुनाव लड़े।

2019 में क्यों टूटा था गठबंधन?
TDP ने 2019 चुनावों से पहले NDA गठबंधन से अपना नाम वापस ले लिया था। आंध्र प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा न मिलने से नाराज चंद्रबाबू नायडू ने मोदी सरकार से नाम वापस ले लिया था। उन्होंने गठबंधन से नाम वापस लेते हुए कहा था कि हमारा फैसला बिल्कुल सही है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *