दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

जवाब तो देना होगा.. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यसभा में AAP को घेरा, संसद में सुनाई दी दिल्ली कोचिंग हादसे की गूंज!

उमाकांत त्रिपाठी। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से 3 छात्रों की मौत पर सियासत जारी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यसभा में इस मामले पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय जब देश विश्व शक्ति के तौर पर उभर रहा है, तब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऐसी घटना हुई है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मौत के पीछे लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। प्रधान ने कहा ये सभी का दायित्व बनता है कि ऐसी घटना दोबारा न हो लापरवाही हुई है। शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि कोचिंग सेंटर को विनियमित करने के लिए जनवरी में ऑर्डर जारी किया गया था।

जवाब तो देना होगा- प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि- 27 जुलाई को जो घटना हुई है, इस हम जितना भी खेद प्रकट करें तो उससे कोई भरपाई नहीं होने वाली है। हम पीड़ित स्टूडेंट्स को श्रद्धांजलि देते हैं। यह सभी की जिम्मेदारी है किऐसी घटना दोबारा न हो। इस मामले में लापरवाही तो हुई है जिसका किसी न किसी को जवाब तो देना पड़ेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि सदन में इस मामले को लेकर अब तक जो चर्चा हुई है उसमें कुछ पहलू निकलकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा, ‘हम सरकार में हैं तो कोचिंग सेंटर्स को लेकर हमारी भी कुछ जिम्मेदारी बनती है।

आपको बता दें कि दिल्ली के कोचिंग सेंटर में शनिवार को बारिश के बाद बेसमेंट में पानी भर गया। इसके चलते सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार (29 जुलाई) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक अधिकारी को बर्खास्त और एक अन्य अधिकारी को निलंबित किया था

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 874

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *