उमाकांत त्रिपाठी।विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार (10 मई, 2025) रात कहा कि- इस्लामाबाद ने भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए आज दोपहर बनी द्विपक्षीय सहमति का…
भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की मांग दोहराई. जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर और पहले अमेरिका और बाद में भारत-पाकिस्तान की सरकारों द्वारा किए गए सीजफायर के ऐलान पर संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग करती है.
अजीत डोभाल पीएम मोदी से मिलने पहुंचे
भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद NSA अजीत डोभाल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं. रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेना प्रमुख और सीडीएस अनिल चौहान भी पीएम आवास पहुंचे हैं.
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे CDS, तीनों सेनाओं के चीफ और रक्षा मंत्री
पाकिस्तान से सीजफायर समझौते के बाद सीडीएस अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के चीफ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं.
कपिल सिब्बल ने सरकार से की बड़ी मांग
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते पर सीनियर वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि- पूरा देश भारतीय सेना के साथ है. उन्होंने कहा कि अभी की स्थिति के हिसाब से जल्द संसद का सत्र बुलाना चाहिए. कपिल सिब्बल ने कहा कि पीएम मोदी पहलगाम क्यों नहीं गए, इस पर भी सवाल उठता है. उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द ही ऑल पार्टी मीटिंग बुलानी चाहिए पीएम को सारे सवालों का जवाब देना चाहिए.
भारत-पाक सीजफायर समझौते पर क्या बोले जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद?
जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर समझौते पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा,कि- सीजफायर समझौता हुआ है. बहुत सारी चीजें हमारी लीडरशीप जानती है. हर भारतीय चाहता था कि हमारे सेना और फोर्सस को दो तीन दिन और मिलने चाहिए थे. पंजाब, गुजरात सहित काई जगहों पर पाकिस्तान ने हमले किए. भारत ने अमेरिका के सामने कोई कंडीशन रखा होगा. क्या गारंटी है कि दोबारा पहलगाम और पुलवामा जैसा हमला नहीं होगा?














