दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

नोबेल विजेता मचाडो ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- उनके स्वागत के लिए तैयार हूं

उमाकांत त्रिपाठी।2025 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना माचादो, पिछले 20 सालों से वेनेजुएला में लोकतंत्र बहाली की लड़ाई लड़ रही हैं उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की है। एक निजी चैनल से क्योंकि- वह पिछले 15 महीनों से छिपकर रह रही हैं) माचादोने कहा,कि- भारत एक महान लोकतंत्र है और दुनिया के लिए एक उदाहरण है। लोकतंत्र को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

पीएम मोदी को आमंत्रित करने की जताई इच्छा
उन्होंने कहा कि- भारत, वेनेजुएला का एक बड़ा सहयोगी बन सकता है जब देश में शांतिपूर्ण ढंग से सत्ता परिवर्तन होगा। माचादो ने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने और जल्द ही ‘स्वतंत्र वेनेजुएला’ में उन्हें आमंत्रित करने की उम्मीद करती हैं।

माचादो ने भारत के प्रति अपना गहरा सम्मान जताते हुए कहा,कि- मैं पूरे दिल से भारत की प्रशंसा करती हूं। मेरी बेटी बाल ही में भारत गई थी और उसे यह देश बहुत पसंद आया। उन्होंने बताया कि- उनके कई वेनेजुएलन मित्र भारत में रहते हैं और वह खुद भारतीय राजनीति को नजदीक से फॉलो करती हैं।महात्मा गांधी के बारे में उन्होंने कहा,कि-गांधी ने दिखाया कि शांतिपूर्ण कमजोरी नहीं है। अहिंसा से भी आजादी हासिल की जा सकती है।” माचादो ने कहा कि वे चाहती हैं कि भारत एक बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति के रूप में वेनेजुएला के लोगों के अधिकारों के समर्थन में आवाज उठाए।

 

मादुरो सरकार पर लगाए आरोप
2024 के राष्ट्रपति चुनावों पर बोलते हुए माचादो ने दावा किया कि निकोलस मादुरो सरकार ने चुनाव चुरा लिया। उन्होंने कहा, “28 जुलाई 2024 को हमने भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी। मुझे विपक्ष का उम्मीदवार चुना गया था, लेकिन मादुरो शासन ने मुझे चुनाव लड़ने से रोक दिया।उन्होने कहा कि- इसके बाद एक ईमानदार राजनयिक को उम्मीदवार बनाया गया, जिसने 70% वोटों से जीत हासिल की। माचादो ने कहा, “हमने 85% वोट शीट्स को डिजिटाइज कर साबित किया कि हमने जीता है, लेकिन मादुरो ने सत्ता छोड़ने से इनकार कर दिया और दमन शुरू कर दिया। उन्होंने आोप लगाया कि- हजारों निर्दोष लोगों को गायब कर दिया गया और महिलाओं व बच्चों पर अत्याचार हुआ।

ट्रंप को बताया मुख्य सहयोगी
माचादो ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को लोकतंत्र की लड़ाई में मुख्य सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि- ट्रंप प्रशासन और लैटिन अमेरिकी देशों के साथ बनी अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के चलते मादुरो सरकार पर दबाव बढ़ा है। माचादो को उम्मीद है कि जल्द ही मादुरो ‘गैर-हिंसक सत्ता परिवर्तन’ के लिए राजी होंगे।

Related Posts

पानी से लड़की का शरीर भिगाया, रंग लगाया.. होली के 3 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अश्लील वीडियो

खबर इंडिया की। होली के तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

1 of 727

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *