क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

अपने ही घर में शर्मसार होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान का शर्मनाक बयान, किस पर फोड़ा हार का ठीकरा?

खबर टीम इंडिया की।बांग्लादेश टेस्ट टीम ने पाकिस्तान टीम को उसी के घर में करारी शिकस्त देकर नया इतिहास रच दिया है. दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला 21 से 25 अगस्त तक खेला गया, जिसके आखिरी दिन बांग्लादेश ने 10 विकेट से जीत दर्ज की. इस हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने बयान देते हुए पिच को ही अपनी हार की वजह बताई ।मैच में पाकिस्तान ने पहली पारी 6 विकेट पर 448 रन बनाकर घोषित की थी. इसके बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश ने पहली पारी में 565 रन बनाए थे. इसके बावाजूद पहली पारी में 117 रनों की लीड मिली थी. पाकिस्तान टीम ने दूसरी पारी में 146 रनों पर ढेर हुई और सिर्फ 30 रनों का टारगेट सेट किया. इसके बाद बांग्लादेश ने बगैर विकेट गंवाए यह मैच जीतकर इतिहास रच दिया.

कप्तान शान ने पिच को अपनी हार का दोषी बताया
मसूद ने कहा कि-कोई बहाना बनाने वाली बात नहीं है, लेकिन हां, पिच वैसा नहीं खेली जैसा हमने सोचा था. साथ ही गेम में अलग फ़ैक्टर्स भी थे. जैसे- पहले ही दिन बारिश ने आधे दिन का खेल धुल दिया. तो अगर चार या साढ़े चार दिन का ही खेल होना हो, तो आप सोचते हैं कि ये तेजी से चलेगा.
उन्होंने कहा कि-आप ज्यादा से ज्यादा ओवर्स फेंकना चाहते हैं. पिच भी देखनी होती है. और साथ ही मौसम की भी बात है. पहले इस्लामाबाद और फिर रावलपिंडी. हम यहां नौ दिन से थे और लगभग हर दिन बारिश हुई है. और फिर पहले दिन के बाद आपने एक टेस्ट खेला जिसमें एक भी बूंद नहीं बरसी.

4 पेसर्स खिलाने पर कप्तान ने कही ये बात?
चार तेज गेंदबाज खिलाने को लेकर मसूद ने कहा, ‘बहुत सारी बातें हैं, लेकिन आखिर में हमें देखना होगा कि हमने कितनी गलतियां कीं. और उन्हें सुधारना होगा. सोच यही थी कि पिच से थोड़ी और मदद मिलेगी. साथ ही मैंने सोचा था कि अगर तीन पेस बोलर्स के साथ गए तो उन्हें बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 782

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *