न्यूज़भारतहेडलाइंस

वायनाड में भूस्खलन से मौत का तांडव: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, राहुल गांधी ने की अफसरों से बात!

उमाकांत त्रिपाठी। मंगलवार को तेज बारिश और बाढ़ के चलते केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड हो गया। इस भूस्खलन में 11 लोगों की मौत हो गई और अब भी कई लोग घायल हैं। पीएम मोदी ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए मुआवजे का ऐलान किया। पीएम मोदी ने भूस्खलन में जान गंवाने वालों के परिजनो को 2 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक वायनाड के मेप्पडी के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हुआ, इससे 11 लोगों की मौत को गई। अभी भी इलाके में बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं, जहां बचावकर्मियों का पहुंचना मुश्किल हो रहा है।

पीएमओ ने जारी किया बयान
पीएमओ वायनाड हादसे पर बयान जारी करते हुए कहा कि- “प्रधानमंत्री ने वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन के लिए प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। इसके साथ ही घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। पीएम मोदी ने इस हादसे को लेकर एक्स पर ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि- “मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो घायल हुए हैं उनके लिए प्रार्थनाएं करता हूं। मैंने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सभी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान फिलहाल चल रहा है।

राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इस हादसे को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा कि- मैंने आज केरल के मुख्यमंत्री और वायनाड जिला कलेक्टर से बात की। मैंने अफसरों से अनुरोध किया है कि वे सभी एजेंसियों के साथ कोआर्डिनेट करें और लोगों को राहत दें। मैं केंद्रीय मंत्रियों से बात करूंगा और वायनाड को हर संभव सहायता प्रदान करने का अनुरोध करूंगा। आपको बता दें कि फिलहाल फायर एंड रेस्क्यू, सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ और कई टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *