न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पश्चिम एशिया के हालात पर पीएम मोदी का बयान, कहा- विकास दर बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी

खबर इंडिया की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में मंगलवार को 21 मिनट बोले। पीएम ने राज्यों से कहा कि गरीबों और श्रमिकों पर असर कम करने के लिए पीएम गरीब अन्न कल्याण योजना जारी रखने हेतु सक्रिय कदम उठाएं और विशेष व्यवस्था करें।

उन्होंने कहा कि- संकट के बावजूद देश की तेज विकास दर बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, इसके लिए सुधार जारी रखें और कोविड समय की टीम भावना से काम करें।

पीएम ने कहा कि केंद्र-राज्य मिलकर इस अलग तरह के संकट का सामना धैर्य, संयम और तैयारी के साथ करें, क्योंकि हालात लगातार बदल रहे हैं। इसलिए देशवासी हर चुनौती के लिए तैयार रहें।

पीएम मोदी ने कहा कि- भारत 41 देशों से एनर्जी इम्पोर्ट करता है। पीएम ने कहा कि अब भारत 27 की जगह 41 देशों से ऊर्जा आयात कर रहा है और कच्चे तेल के भंडार पर भी ध्यान दिया गया है।

उन्होंने बताया कि- पिछले 10 वर्षों में रिफाइनिंग क्षमता बढ़ी है और देश में क्रूड ऑयल की लगातार सप्लाई सुनिश्चित है।पीएम ने कहा कि सरकार एलपीजी के साथ पीएनजी और घरेलू गैस उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दे रही है।

हमें तैयार रहना होगा- पीएम मोदी
PM ने सोमवार को ईरान जंग पर लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी थी। मोदी ने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा।

पीएम ने कहा- हमें एकजुट रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो। इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं। पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 799

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *