उमाकांत त्रिपाठी। संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार (26 जुलाई) को पांचवां दिन है। लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान पंचायती राज मंत्री रंजन सिंह ने कहा- जेडीयू और टीडीपी चुनाव से पहले भाजपा के साथ है। ये प्री-पोल अलायंस है। हमारा अलायंस फेविकोल से जुड़ा हुआ है। ये हमेशा बना रहेगा। पंचायती राज मंत्री और जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह ने कहा- हम पहले (इन्हीं) विपक्ष के साथ (बिहार में) थे। ये लोग गिद्ध की तरह थे। लेकिन अब छोड़कर जा चुके हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- 99 का आंकड़ा बड़ा खतरनाक होता है। लूडो खेला है तो जानते होंगे कि अगर सांप काट ले, नीचे आ जाएंगे।
रंजन सिंह ने आगे कहा- हम पहले (इन्हीं) विपक्ष के साथ (बिहार में) थे। ये लोग गिद्ध की तरह थे। लेकिन अब छोड़कर जा चुके हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- 99 का आंकड़ा बड़ा खतरनाक होता है। लूडो खेला है तो जानते होंगे कि अगर सांप काट ले तो नीचे आ जाएंगे।
सरकार ने किसानों का अपमान किया
संसद से बाहर आने के बाद कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा- देश की संसद में सीधा सवाल पूछा गया कि सरकार MSP कानून लाएगी या नहीं? जुलाई 2022 से 2024 तक MSP कानून बनाने के लिए पीएम मोदी ने जो कमेटी बनाई थी, उसकी रिपोर्ट आई है या नहीं? देश के कृषि मंत्री ने इस जवाब को नकार दिया। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मोदी सरकार ने आज संसद के पटल पर 72 करोड़ अन्नदाता किसान और मजदूर का अपमान किया है।
कंगना ने किया धन्यवाद
हिमाचल की मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने कहा- हमारी अर्थव्यवस्था 10 साल में तेजी से बढ़ी है। इस बार का बजट देश के लिए है। विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। हमारे हिमाचल में बाढ़ आई। जन-धन का नुकसान हुआ। वहां की कांग्रेस सरकार लापरवाह है। वित्त मंत्री ने हिमाचल के लिए स्पेशल रिलीफ फंड की घोषणा की है। उनका आभार है।














