न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

मेरे साथ अकेले में वक्त बिताओ… पवन सिंह की पत्नी के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, क्या अब होगा तलाक?

खबर इंडिया की। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के रिश्ते में चल रही खटास एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हाल ही में ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है – “दिल में अब कोई मलाल नहीं है…”। इस वीडियो के सामने आते ही लोग सवाल करने लगे हैं कि क्या ज्योति सिंह ने अब पवन सिंह के साथ रिश्ते को लेकर उम्मीदें छोड़ दी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

दरअसल, ज्योति सिंह पिछले काफी समय से पवन सिंह के साथ रिश्ते को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही थीं। उन्होंने कई बार कहा था कि अगर उन्हें पवन सिंह के साथ 20 दिन अकेले बिताने का मौका मिल जाए, तो वह अपने रिश्ते को फिर से ठीक कर सकती हैं। ज्योति की शर्त थी कि इस दौरान पवन सिंह के परिवार का कोई सदस्य, दोस्त या रिश्तेदार उनके साथ न हो।

ज्योति का आरोप है कि पवन सिंह के करीबी लोग ही उन्हें यह मौका नहीं मिलने दे रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें और पवन सिंह को अकेले समय बिताने दिया जाए, तो दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।

गौरतलब है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों एक साथ नजर आए थे। जब पवन सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे, तब ज्योति सिंह ने उनके प्रचार में भी हिस्सा लिया था। उस दौरान फैंस को लगा था कि दोनों के बीच सुलह हो गई है।

लेकिन चुनाव खत्म होते ही दोनों की राहें फिर अलग हो गईं। साल 2025 तक आते-आते रिश्तों की यह दूरी और भी बढ़ती नजर आ रही है। अब ज्योति सिंह के इस नए इंस्टाग्राम वीडियो ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह रिश्ता अब सच में खत्म होने की कगार पर है।

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *