न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

ऐसी लड़कियों की वजह से… आधे कपड़े पहनकर सड़कों पर निकली एक्ट्रेस, भड़का सिंगर, देखें वायरल वीडियो

खबर इंडिया की। एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर खुशी मुखर्जी एक बार फिर अपने बोल्ड फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। रिवीलिंग आउटफिट पहनने की वजह से उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। इस बार उनके कपड़ों को लेकर फेमस सिंगर और रैपर सैंटी शर्मा ने खुलकर नाराजगी जताई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @filmfashionfitness

दरअसल, हाल ही में खुशी मुखर्जी मुंबई की सड़कों पर एक बेहद रिवीलिंग आउटफिट में नजर आई थीं। इस दौरान पैपराजी के सामने पोज देते वक्त वह बार-बार अपनी ड्रेस को ठीक करती दिखाई दीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @traveldiarieswithkhushi

इसी बीच सिंगर-रैपर सैंटी शर्मा ने भी खुशी मुखर्जी के इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और उनके कपड़ों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। सैंटी शर्मा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि ऐसी लड़कियों की वजह से भारत में रेप की घटनाएं बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बच्चे भी होते हैं, इसलिए ऐसा कंटेंट पोस्ट करना चाहिए जो समाज के लिए सही और शालीन हो।

सैंटी शर्मा ने आगे लिखा कि सोशल मीडिया पर खुलेआम ऐसे कपड़े दिखाना सही नहीं है, क्योंकि इसे हर उम्र के लोग देखते हैं। उन्होंने प्लेटफॉर्म्स और जिम्मेदार लोगों से भी इस तरह के कंटेंट पर सख्ती करने की मांग की। साथ ही उन्होंने खुशी मुखर्जी से अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य को खराब न करें।

हालांकि सैंटी शर्मा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनके विचारों से सहमत नजर आ रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि किसी महिला को क्या पहनना है यह उसका व्यक्तिगत फैसला होता है।

फिलहाल खुशी मुखर्जी ने रैपर के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

Related Posts

1 of 817

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *