न्यूज़भारतहेडलाइंस

महोबा का लड़का, फिलीपींस की लड़की यूपी में रचाएंगे शादी, ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी

उमाकांत त्रिपाठी।महोबा के आवाज नामदेव और फिलीपींस की रोमारिका की मुलाकात साल 2022 में अमेरिका की ‘कैरेबियन क्रूज’ कंपनी में काम करने के दौरान हुई थी. साथ काम करते हुए दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया. आवाज के सरल स्वभाव से प्रभावित होकर रोमारिका करीब 3000 मील की दूरी तय कर महोबा पहुंचीं. यहां परिवार और पड़ोसियों की मौजूदगी में आवाज ने रोमारिका को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया. अब यह जोड़ा अगले साल शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा है.

क्रूज के रेस्टोरेंट से शुरू हुआ था सफर आवाज नामदेव अपने सुनहरे भविष्य की तलाश में विदेश गए थे, जहां वह एक अमेरिकी कंपनी के रेस्टोरेंट में काम करते थे. वहीं उनकी मुलाकात रोमारिका से हुई. साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के करीब आए. आवाज को रोमारिका की सादगी पसंद आई, तो रोमारिका को आवाज का व्यक्तित्व. यह प्यार इतना परवान चढ़ा कि रोमारिका ने सात समंदर पार कर भारत आने और आवाज के घर जाने का फैसला किया.

बुंदेली जायके और संस्कृति की कायल हुईं रोमारिका
महोबा पहुंचने पर रोमारिका का स्वागत पारंपरिक बहू की तरह हुआ. उन्होंने यहां चने की भाजी, भतुआ के पराठे और भटे के भर्ते जैसे शुद्ध बुंदेली व्यंजनों का स्वाद चखा. आवाज ने उन्हें ताजमहल दिखाने के साथ-साथ महोबा का ऐतिहासिक सूर्य मंदिर, पक्षी विहार और चंदेल कालीन कीरत सागर भी घुमाया. रोमारिका बुंदेलखंड की ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति को देखकर बेहद प्रभावित हैं और यहां के माहौल में पूरी तरह ढल गई हैं.

परिवार की मौजूदगी में हुआ ‘इजहार-ए-इश्क’
सबसे भावुक पल वह था जब आवाज ने अपने घर पर सबके सामने रोमारिका को शादी के लिए प्रपोज किया. रोमारिका के ‘हां’ कहते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. आवाज के परिजनों को भी अपनी विदेशी बहू पर गर्व है. अब शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 अक्‍टूबर से बदल जाएंगे FD के सारे नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, जानिए ‘A to Z’ डिटेल

खबर इंडिया की।हर महीने की शुरुआत में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई…

1 of 891

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *