दिल्लीदुनियाराजनीतिहेडलाइंस

आदमपुर एयरबेस में पीएम मोदी, एयरफोर्स जवानों से की मुलाकात, कहा- हम घर में घुसकर मारेंगे

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने एयरबेस पर ही जवानों को संबोधित भी किया। PM मोदी ने कहा- भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने का अंजाम एक ही अंजाम होगा- विनाश और महाविनाश। जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी बैठे थे, भारत की सेना, एयरफोर्स और नेवी ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी है।

हम घर में घुसकर मारेंगे- पीएम
एयरबेस पर PM ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है, जहां बैठकर आतंकवादी चैन की सांस ले सकें। हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे। हमारे ड्रोन्स, मिसाइलों के बारे में सोचकर पाकिस्तान को कई दिन तक नींद नहीं आएगी। पीएम ने कहा कि- पाकिस्तान के ड्रोन, उसके यूएवी, एयरक्राफ्ट, मिसाइलें हमारे सशक्त एयरडिफेंस के सामने ढेर हो गए। मैं देश के सभी एयरबेस से जुड़ी लीडरशिप, एयरवारियर की हृदय से सराहना करता हूं। आपने वाकई बहुत शानदार काम किया है।

हमने तीन सूत्र तय कर दिए- पीएम
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, आतंक के विरुद्ध भारत की लक्ष्मण रेखा एकदम स्पष्ट है कि अब टेरर अटैक हुआ तो भारत देगा और पक्का जवाब देगा। सर्जिकल स्ट्राइक में देखा, एयरस्ट्राइक में देखा और अब ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है। कल भी कहा था कि भारत में अब तीन सूत्र तय कर दिए है।

पहला: भारत पर आतंकी हमला हुआ तो अपने तरीके से, अपनी शर्तों पर, अपने समय पर जवाब देंगे।
दूसरा: कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा।
तीसरा: हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 629

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *