न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी की स्पीच पर गृहमंत्री अमित शाह का बयान, कहा- हमारा कोई भी दुश्मन बिना सजा के नहीं बच सकता

उमाकांत त्रिपाठी।भाजपा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि-  उन्होंने अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में संबोधन में भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति को पूरी स्पष्टता और दृढ़ता के साथ पेश किया।प्रधानमंत्री ने दो टूक यह भी बता दिया कि देश अपने दुश्मनों की किसी भी गलती का तुरंत जवाब देगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि यदि पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत होगी तो वह केवल आतंकवाद और पीओजेके के मुद्दे पर होगी।

पीएम मोदी के भाषण पर गृहमंत्री शाह ने क्या कहा?
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ऑपरेशन सिंदूर के उदाहरण के माध्यम से भारत के दुश्मनों के लिए सीमा रेखा खींच दी है। इस ऑपरेशन के दौरान हमारी सशस्त्र सेनाओं ने पाकिस्तान में प्रमुख आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने कहा कि- देश की सशस्त्र सेनाओं ने अपनी शक्ति से पाकिस्तान को हिला दिया है और आतंकवाद के प्रति जीरो टोलरेंस का नया मानक स्थापित किया। गृह मंत्री ने कहा कि मोदी ने देश के संकल्प को दोहराया है कि भारत उस वक्त तुरंत जवाब देगा जब भी हमारे दुश्मन कोई गलती करने की हिम्मत करेंगे।

उन्होंने सशस्त्र सेनाओं की वीरता को सलाम करते हुए उन्हें देश के दुश्मनों के विनाशक और भारत की ढाल करार दिया। उन्होंने कहा कि हमारे बलों की वीरता हमेशा हमारे गौरवमयी इतिहास में अंकित रहेगी। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने साबित किया है कि भारत का कोई भी दुश्मन सजा से नहीं बच सकता।

केवल पीओजेके पर होगी पाकिस्तान से बात: रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि- प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत होगी तो वह केवल आतंकवाद और पीओजेके के मुद्दे पर होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन न केवल भारत की भावनाओं का प्रदर्शन था, बल्कि देश की सैन्य, कूटनीतिक और नैतिक शक्ति का भी परिचायक था। पूरा राष्ट्र भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व करता है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि- ऑपरेशन सिंदूर: एक वादा पूरा हुआ। शक्ति के माध्यम से शांति, एक्शन के माध्यम से शक्ति। जय हिंद, जय भारत।

पीएम के भाषण पर वित्त मंत्री ने कही ये बात
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि- प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में यह स्पष्ट किया कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते, आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते। खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

एशिया कप से मिलने वाली पूरी फीस इंडियन आर्मी को देंगे सूर्यकुमार यादव, जानिए कितनी है उनकी मैच फीस.?

खबर इंडिया की।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में…

1 of 592

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *