दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

56 साल के हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पीएम मोदी-अमित शाह ने दी बर्थडे की शुभकामनाएं जानिए क्या लिखा.?

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज (26 जून) अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और ईश्वर से उनकी लंबी उम्र की कामना की। धर्मेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1969 को ओडिशा के तालचर शहर में हुआ था। वह वर्तमान में भारत सरकार में शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री हैं।

उनके पिता डॉ. देबेंद्र प्रधान एक वरिष्ठ भाजपा नेता थे। धर्मेंद्र प्रधान भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और मोदी सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की शुभकामनाएं. भारत के शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाने, शोध और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने के उनके प्रयास सराहनीय हैं और इससे भारत की युवा शक्ति को बहुत लाभ मिल रहा है. ईश्वर करे कि वे दीर्घायु और स्वस्थ रहें।

गृहमंत्री शाह ने भी किया विश
मेरे कैबिनेट सहयोगी श्री @dpradhanbjp जी को जन्मदिन की गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं। मोदी जी के मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में आपके योगदान से हमारे युवाओं के लिए अपने सपनों को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। महाप्रभु की कृपा हमेशा आपके साथ बनी रहे, ताकि आप राष्ट्र सेवा में निरंतर योगदान देते रहें।

धर्मेंद्र प्रधान का राजनीतिक करियर काफी प्रभावशाली रहा है। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रमुख नेता हैं और मोदी सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान राज्यसभा के सदस्य रहे हैं और उन्होंने ओडिशा का प्रतिनिधित्व किया है।

Related Posts

1 of 853

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *