न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

चीन बॉर्डर पर गरजे फाइटर जेट, PM मोदी ने देखा पराक्रम, सुखोई, राफेल और बाहुबली C-130 ने दिखाई ताकत

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज असम के अपने एक दिवसीय दौरे में हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान सी-130जे असम के मोरान में पूर्वोत्तर की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर उतरा. पीएम मोदी पहले डिब्रूगढ़ जिले के चबुआ हवाईक्षेत्र पर पहुंचे और इसके बाद भारतीय वायुसेना के सी-130 विमान से मोरन स्थित ईएलएफ पहुंचे.

इस दौरान पीएम मोदी ने असम के मोरान में आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों के हवाई करतब देखे. इसके बाद पीएम मोदी गुवाहाटी पहुंचे, जहां पर पीएम मोदी ने बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया.

जानिए- प्रधानमंत्री मोदी के आज का असम में कार्यक्रम:

प्रधानमंत्री सुबह 9:50 बजे चाबुआ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे.

सुबह 10:00 बजे मोरान के लिए रवाना होंगे.

प्रधानमंत्री का विमान मोरान राष्ट्रीय राजमार्ग के ईएलएफ खंड पर उतरेगा.

राजमार्ग पर 16 विमान 30 मिनट तक टेक-ऑफ और लैंडिंग का अभ्यास करेंगे.

प्रधानमंत्री दोपहर 12:30 बजे मोरान से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे.

दोपहर 1:00 बजे, प्रधानमंत्री गुवाहाटी-उत्तर गुवाहाटी को जोड़ने वाले कुमार भास्कर वर्मा पुल का उद्घाटन करेंगे.

पीएम मोदी आईआईएम गुवाहाटी के अस्थायी परिसर का उद्घाटन करेंगे.

अमीनगांव में एनआईसी डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री राज्य के लोगों के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे.

दोपहर 2:00 बजे, प्रधानमंत्री खानापारा पशु चिकित्सालय में भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक में शामिल होंगे.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *