दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

दिल्ली ब्लास्ट पर भावुक हुए पीएम मोदी, आ गया पहला बड़ा बयान, जानें क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम मोदी ने दिल्ली में हुए ब्लास्ट को लेकर कहा कि- इस घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। मोदी 2 दिन के दौरे पर आज ही भूटान पहुंचे हैं।उन्होंने स्पीच देते हुए कहा कि वे यहां पर भारी मन से आए हैं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना से सभी के मन को दुखी कर दिया है।

मोदी ने आगे कहा,कि- इस साजिश के पीछे जो भी लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। हमारी एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी।

पीएम मोदी मंगलवार को सुबह 10:30 बजे के करीब भूटान दौरे पर पहुंचे हैं। यह 11 साल उनकी भूटान की चौथी यात्रा है।
पीएम मोदी का मंगलवार को भूटान की राजधानी थिम्पू में शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
भूटान के थिम्पू पहुंचने पर मोदी को गुलदस्ता भेंट किया गया।
एयरपोर्ट पर भूटान के प्रधानमंत्री त्सेरिंग तोबगे ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

दिल्ली ब्लास्ट में 9 की मौत, भूटान में लोगों ने प्रार्थना की

मोदी सोमवार को दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट को लेकर भावुक हो गए। मोदी ने मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दोषियों को सजा देने की बात कही।

दरअसल, सोमवार शाम 6.52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में जोरदार धमाका हुआ। इसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 घायल हैं।

दिल्ली पुलिस ने विस्फोट को लेकर UAPA के तहत FIR दर्ज की है। सुरक्षा एजेंसियों ने आत्मघाती हमले के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मौके से आरडीएक्स के सबूत नहीं मिले हैं।

भूटान के महामहिम नरेश ने थिम्पू के चांगलिमथांग स्टेडियम में हजारों भूटानी लोगों के साथ दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की।

 

मोदी बोले- हमारे पूर्वजों की प्रेरणा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’

मोदी ने कहा कि – वसुधैव कुटुम्बकम’ भारत में हमारे पूर्वजों की प्रेरणा रही है। इसका मतलब है- पूरी दुनिया एक परिवार है।

पीएम ने कहा कि- भारत ने इसी भावना के साथ भूटान में आयोजित ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में भाग लिया है। आज दुनिया भर के संत विश्व शांति के लिए एक साथ प्रार्थना कर रहे हैं, और इन प्रार्थनाओं में 140 करोड़ भारतीयों की भी प्रार्थनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा मोदी ने कहा, ‘मैं आज इस मंच से एक और महत्वपूर्ण घोषणा कर रहा हूं। भविष्य में, भारत विजिटर्स और इनवेस्टर्स की सुविधा के लिए गेलेफू के पास एक इमिग्रेशन चेक प्वाइंट भी बनाएगा।’

मोदी बोले- भूटान के साथ मिलकर सैटेलाइट बना रहे

मोदी ने भूटान-भारत रिश्तों पर कहा कि- हम मिलकर एक सैटेलाइट भी बना रहे हैं। यह भारत और भूटान दोनों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि है।’

मोदी ने आगे कहा कि- भारत-भूटान संबंधों की एक बड़ी ताकत हमारे लोगों के बीच आध्यात्मिक संबंध हैं। दो महीने पहले, भारत के राजगीर में रॉयल भूटानी मंदिर का उद्घाटन किया गया था। अब, यह पहल भारत के दूसरे हिस्सों में भी की जा रही है।

दरअसल, भूटान के लोग वाराणसी में एक भूटानी मंदिर और धर्मशाला चाहते थे। भारत सरकार इसके लिए जमीन उपलब्ध करा रही है। मोदी ने बताया कि, ‘इन मंदिरों के जरिए हम अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत कर रहे हैं। मेरी कामना है कि भारत और भूटान शांति, समृद्धि और साझा प्रगति के पथ पर बढ़ते रहें।’

 

जानिए- भूटान दौरे पर पीएम मोदी का शेड्यूल

पहला दिन (11 नवंबर)

  1. भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक से मिलेंगे।
  2. 1,020 मेगावॉट के पुनातसंगछू-II हाइड्रो प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे।
  3. भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होंगे।
  4. ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में भाग लेकर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन करेंगे।

दूसरा दिन (12 नवंबर)

  1. भूटान के प्रधानमंत्री त्सेरिंग टोबगे से मुलाकात करेंगे।
  2. ऊर्जा, रेल, सड़क कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे।
  3. भारत 10,000 करोड़ रुपए की मदद देगा।
  4. भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के सहयोग पर भी बातचीत होगी।

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

एशिया कप से मिलने वाली पूरी फीस इंडियन आर्मी को देंगे सूर्यकुमार यादव, जानिए कितनी है उनकी मैच फीस.?

खबर इंडिया की।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में…

सोनम रघुवंशी ने आशिक के साथ मिलकर क्यों की थी पति की हत्या, महीनों बाद उठ गया राज से पर्दा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा के बड़े…

1 of 607

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *