न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

संसद में युवा सासंदों को बोलने नहीं देते, पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, सुनिए क्या कहा

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में जेडीयू-बीजेपी की बड़ी जीत के बाद कांग्रेस पर दूसरा अटैक किया है। पीएम मोदी ने गुजरात के सूरत में एक कार्यक्रम में कहा कि संसद में कांग्रेस अपने युवा सांसदों को बोलने तक नहीं देती है। उनका करियर खत्म हो रहा है। पीएम मोदी ने इससे पहले कहा था कि कांग्रेस मुस्लिम लीग बन गई है। उन्होंने विभाजन की आशंका भी व्यक्त की थी। अब उन्होंने पार्टी की अंतर्कलह को लेकर निशाना साधा है। अगले महीने शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस में युवा सांसदों को बोलने का अवसर नहीं दिया जाता है। यह बात कई युवा सांसदों ने खुद उन्हें बताई है।

सांसद कहते हैं क्या करें?
पीएम मोदी ने सूरत में एक जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का पूरा युवा वर्ग, जो पहली बार संसद आया है, वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। जब कांग्रेस और इंडी अलायंस के युवा सांसद मिलते हैं तो वे कहते हैं कि हम क्या कर सकते हैं? हमारा करियर खत्म हो रहा है। हमें संसद में बोलने का मौका भी नहीं मिलता। हर बार यही कहा जाता है कि संसद को ताला लगा दो। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे युवा सांसद अपने क्षेत्रों में जवाब नहीं दे पा रहे हैं। वे कहते हैं कि जब अपने क्षेत्रों के विषय को संसद में नहीं उठा पाएंगे तो दोबारा कौन मौका देगा। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमें विकास की नई ऊंचाइयों को पार करना है। सीपीआई(एम) के राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास ने भी संसद के अंदर की स्थिति को लेकर खुलासा किया था। केरल से आने वाले सांसद जॉन ब्रिटास ने स्वीकार किया था कि राहुल गांधी ने उन्हें संसद को बाधित करने के लिए कहा और उन्हें बोलने से रोका।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

1 of 805

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *