दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

मोदी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, कैबिनेट में इस योजना को मिली मंजूरी, जानें कैसे होगा फायदा.?

उमाकांत त्रिाठी। 9 मार्च बुधवार को नरेंद्र मोदी कैबिनेट की बैठक में किसानों को बड़ा तोहफा मिला… मीटिंग 3 ऐसे बड़े फैसले लिए गए. जिससे जनता से लेकर किसानों को राहत मिलेगी. कैबिनेट ने किसानों के लिए सिंचाई सिस्टम को आधुनिक बनाने की योजना को मंजूरी दी है. कृषि सिंचाई योजना से किसानों के पैदावार में इजाफा होगा… प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कमांड एरिया डेवलपमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट (M-CADWM) योजना के आधुनिकीकरण को 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दी है. इस उप-योजना के लिए 1600 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राशि स्वीकृत की गई है.

क्या है योजना का मकसद
इस योजना का मकसद सिंचाई जल आपूर्ति नेटवर्क को आधुनिक बनाना है, जिससे नहरों या अन्य स्रोतों से किसानों के खेतों तक आसानी से पानी पहुंचाया जा सके… इसके अलावा कैबिनेट बैठक में रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को भी मंजूरी मिली है. इन प्रोजेक्ट से उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच यातायात और बेहतर होगा साथ दूसरे प्रोजेक्ट से दिल्ली पंजाब के बीच ट्रैफिक को बेहतर किया जाएगा.

तिरुपति को मिली सौगात
कैबिनेट की बैठक में तिरुपति कटपडी रेल लाईन की डबलिंग को मंजूरी दी गई. 1332 करोड़ रूपए की लागत लगेगी. यह तिरुपति बालाजी मंदिर, कालाहस्ती शिव मंदिर, चंद्रगिरी किला को जोड़ेगा. इसके साथ ही 6 लेन जिरकपुर बाईपास को 1878 करोड़ रुपए की लागत के साथ मंजूरी दी गई. यह 19.2 किलोमीटर लंबा है. इससे हिमाचल के ट्रैफिक को सुगम बनाएगा, जिरकपुर पंचकुला का ट्रैफिक कम होगा.

रेल नेटवर्क बनेगा मजबूत
बढ़ी हुई लाइन क्षमता से गतिशीलता में सुधार होगा, भारतीय रेलवे के लिए बढ़ी हुई दक्षता और सेवा विश्वसनीयता प्रदान होगी, इसने कहा कि मल्टी-ट्रैकिंग प्रस्ताव परिचालन को आसान बनाएगा और भीड़भाड़ को कम करेगा. भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त खंडों पर आवश्यक बुनियादी ढांचा विकास प्रदान करेगा.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 782

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *