न्यूज़भारतहेडलाइंस

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- ‘नई सोच के चलते भारत 10 साल में 10वें से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना’

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023 के ग्रैंड फिनाले के प्रतिभागियों के साथ बातचीत की। इस दौरान पीएम ने प्रधानमंत्री ने समस्या-समाधान क्षमताओं और जटिल चुनौतियों से निपटने में सरलता के लिए युवा नवप्रवर्तकों की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की वजह से भारत चंद्रमा पर उतर सका। इसने दुनिया भर में भारत की धारणा बदल दी है। आने वाला दशक अंतरिक्ष-तकनीक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये एक डायनमिक इश्यू है और इससे सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान पीएम ने उत्साह जताते हुए कहा मैं सुबह से आप सभी से बात करने का इंतजार कर रहा था। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने आप सबके बारे में दिनभर अपडेट लिया।

भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्रतिभा भंडार- पीएम

अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि- भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्रतिभा भंडार है और दुनिया को भरोसा है कि भारत वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए कम लागत वाला गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ व व्यापक समाधान प्रदान कर सकता है। प्रौद्योगिकी अभूतपूर्व तरीके से हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है, हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि भारत को किसी भी प्रौद्योगिकी का आयात करने की जरूरत न हो या इसके लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। आज हम समय के उस निर्णायक मोड़ पर हैं, जहां हमारा हर प्रयास अगले हजार साल के भारत की नींव को मजबूत करेगा। समापन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की नौजवान पीढ़ी, देश के सामने मौजूद चुनौतियों के समाधान देने के लिए दिन-रात एक कर रही है। पहले जो हैकाथॉन्स हुए उनसे मिले समाधान बहुत कारगर रहे हैं। हैकॉथॉन्स में शामिल कितने ही छात्र ने अपने स्टार्ट अप्स भी शुरू किए हैं। ये स्टार्ट अप्स, ये समाधान, सरकार और समाज, दोनों की ही मदद कर रहे हैं।

डीपफेक पर ये बोले पीएम मोदी

डीपफेक के मुद्दे को संबोधित करते हुए, मोदी ने कहा, “यह (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एक बहुत ही गतिशील मुद्दा है। एक समाधान लाएंगे तो शरारती लोग दूसरा रास्ता ढूंढ लेंगे। हमें किसी भी नई तकनीक पर बहुत सतर्क रहना होगा। अगर इसे नियमों के तहत इस्तेमाल किया जाए तो यह बहुत उपयोगी हो सकता है, लेकिन अगर इसका इस्तेमाल गलत तरीके से किया जाए तो यह बहुत सारी समस्याएं पैदा कर सकता है। डीप फेक वीडियो बिल्कुल असली लगते हैं। इसलिए किसी भी फोटो या वीडियो पर यकीन करने से पहले हमें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। भारत एआई के लिए एक वैश्विक ढांचा तैयार करने पर काम कर रहा है। आप सभी स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन मुझे भी सीखने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि मैं कोशिश करता हूं जब भी कोई स्मार्ट इंडिया हैकथॉन हो तो आप सभी के साथ बातचीत करूं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 771

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *