दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

वो एक जमीनी नेता थे… पीएम मोदी ने दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, गृहमंत्री अमित शाह ने भी जताया शोक

उमाकांत त्रिपाठी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासियों के नेता शिबू सोरेन का आज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन के बाद झारखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनके बेटे हेमंत सोरेन ने निधन की सूचना देते हुए कहा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…। शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।

पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि शिबू सोरेन एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से दुःख हुआ।

मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्रीहेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ॐ शांति।

अमित शाह ने भी दी श्रद्धांजलि
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शोक जताते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन की सूचना अत्यंत दु:खद है। झारखंड में जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए उन्होंने दशकों तक संघर्ष किया। अपने सहज व्यक्तित्व और सरल स्वभाव से वे जन-जन से जुड़े।

https://twitter.com/AmitShah/status/1952236865786105974

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल सोरेन परिवार और उनके प्रशंसकों व समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति शांति शांति

Related Posts

1 of 826

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *