दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

PM Modi Croatia Visit Live: क्रोएशिया में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, पहली बार पहुंचे कोई भारतीय प्रधानमंत्री, इस वजह से अहम है दौरा

उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi Croatia Visit Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा से क्रोएशिया के दौरे पर पहुंच गए हैं। बता दें कि, यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा है। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी क्रोएशिया में वहां के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।

भारत-क्रोएशिया व्यापार संबंधों पर क्रोएशिया में भारत के राजदूत अरुण गोयल ने कहा,कि- अगर हम भारत और क्रोएशिया के बीच वर्तमान व्यापार संख्या को देखें, हालांकि यह साल दर साल बढ़ रहा है, आज की तारीख में क्रोएशियाई निर्यात 27 बिलियन डॉलर है और वे भारत को केवल 70 मिलियन डॉलर का निर्यात कर रहे हैं जो कि 0.26% है। क्रोएशिया 47 बिलियन डॉलर के सामान और सेवाओं का आयात कर रहा है और वे भारत से केवल 380 मिलियन डॉलर का आयात कर रहे हैं जो कि 0.67% है। भारत और क्रोएशिया के बीच दोनों दिशाओं में व्यापार में वृद्धि की गुंजाइश बहुत अधिक है। वर्तमान में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और बहुत जल्द तीसरी बन जाएगी। यह यात्रा हमें एक ऐसा साझेदार खोजने में मदद करेगी, जिसके माध्यम से हम यूरोपीय संघ के साथ अधिक संतुलित और अनुकूल FTA प्राप्त कर सकेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में क्रोएशिया में भारत के राजदूत अरुण गोयल ने कहा,कि- क्रोएशिया ने खुद आतंकवाद, कट्टरवाद और उग्रवाद का अनुभव किया है। जब पहलगाम की घटना हुई, तो हम स्तब्ध रह गए। मुझे अपने निजी फोन पर कई क्रोएशियाई लोगों से संदेश मिले। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत की संतुलित और संयमित प्रतिक्रिया की सभी क्रोएशियाई लोगों ने सराहना की। अगर आप सड़क पर किसी से भी बात करेंगे, तो आप पाएंगे कि क्रोएशियाई लोग भारत के दृष्टिकोण का समर्थन कर रहे हैं। वे पूरी तरह से भारत के साथ हैं।

51वें जी7 शिखर सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा पर आउटरीच सत्र में भाग लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के कनानसकीस में 51वें जी7 शिखर सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा पर आउटरीच सत्र में भाग लिया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने एक स्थायी और हरित मार्ग के माध्यम से सभी के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और इस उद्देश्य की दिशा में भारत की वैश्विक पहलों जैसे आईएसए, सीडीआरआई और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन के बारे में विस्तार से बताया। वैश्विक दक्षिण की चिंताओं और प्राथमिकताओं पर ध्यान देने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने ग्लोबल साउथ की आवाज़ को विश्व मंच पर लाने को अपनी ज़िम्मेदारी के रूप में लिया है। प्रधानमंत्री ने प्रौद्योगिकी के उपयोग को लोकतांत्रिक बनाने और इसे लागू करने में मानव-केंद्रित दृष्टिकोण में भारत के अनुभव को दोहराया। उन्होंने AI की चिंताओं से निपटने और क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक शासन के मुद्दों को संबोधित करने का आह्वान किया।

ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि क्या वे कनाडा से लौटते समय अमेरिका में रुकेंगे?
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि क्या वे कनाडा से लौटते समय अमेरिका में रुकेंगे। पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा करने में असमर्थता जताई। दोनों नेताओं ने तय किया कि वे निकट भविष्य में मिलने की कोशिश करेंगे…”

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण दिया
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, सक्वाड की अगली बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे भारत आने के लिए उत्सुक हैं।

‘भारत किसी अन्य देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा’
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा,कि- आज प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जो लंबी बातचीत हुई, उसमें कई बातें सामने निकलकर आई है… कांग्रेस पार्टी G7 सम्मेलन और जाति जनगणना पर झूठ फैला रही थी। इसी कांग्रेस ने भारतीय सेना के विरोध में कई झूठ फैलाए थे। कांग्रेस ने कहा कि- डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर भारत ने संघर्ष विराम किया था लेकिन इनके सांसद सलमान खुर्शीद, शशि थरूर और मनीष तिवारी ने भी कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है… प्रधानमंत्री मोदी ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत किसी अन्य देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा…”

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 872

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *