दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने दिया स्वदेशी अपनाने का नारा, दिल्ली में किया द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, टैरिफ वॉर के बीच कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के रोहिणी में देश के पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने को कहा।

विदेशी की जगह लोकल सामान खरीदे
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि- भारतीय हैं तो भारत में बना सामान ही खरीदें। दीवाली पर भी वही सामान खरीदें, जो भारतीयों ने भारत में बनाया है। व्यापारी भी विदेशी सामान छोड़कर लोकल सामान बेचें। पीएम का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर खींचतान चल रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में रूस से तेल आयात को लेकर भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25% शुल्क लगाने का ऐलान किया है। 25% टैरिफ 7 अगस्त से लागू हो चुका है, जबकि अतिरिक्त 25% टैरिफ 27 अगस्त से लागू करने का ऐलान किया गया है।

मोबाइल निर्माण में आत्मनिर्भर भारत- पीएम
PM मोदी ने कहा कि 11 साल पहले भारत अपनी जरूरत के फोन बाहर से मंगाता था, लेकिन अब देश में ही हर साल 30 से 35 करोड़ मोबाइल फोन बनाए जा रहे हैं और उन्हें निर्यात भी किया जा रहा है। यह बदलाव भारत की उत्पादन क्षमता और ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता को दिखाता है। पीएम ने आगे कहा कि एक दशक पहले तक भारत खिलौने भी बाहर से मंगाता था। आज हालात बदल चुके हैं और देश 100 से अधिक देशों में खिलौने निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा की यह बदलाव इस बात का सबूत है कि भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और दुनिया को लोकल प्रोडक्ट्स से जोड़ रहा है।

ट्रम्प ने लगाया ता कुल 50% टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत पर 6 अगस्त को 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। उन्होंने इससे जुड़े एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए थे। यह आदेश 27 अगस्त से लागू होगा एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में कहा गया था कि रूसी तेल खरीद की वजह से भारत पर यह एक्शन लिया गया है। इससे पहले उन्होंने 30 जुलाई को भारत पर 25% टैरिफ का ऐलान किया था। अब भारत पर कुल 50% टैरिफ लगेगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस कार्रवाई को गलत बता चुका है।

Related Posts

1 of 861

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *