न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

शपथग्रहण के बाद नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले पीएम मोदी, तारीफ में ये बोले

उमाकांत त्रिपाठी।नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्होंने दर्जनों मंत्रियों के साथ पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री शाह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। गांधी मैदान में हजारों की भीड़ जमा थी। जैसे ही शपथ के दौरान नीतीश कुमार ने कहा, “मैं नीतीश कुमार…” भीड़ ने जोरदार उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और मैदान में उल्लास चरम पर पहुंच गया। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को बधाई देते हुए कई ट्वीट किए।

 

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा,कि- बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार जी को हार्दिक बधाई। वे एक अनुभवी प्रशासक हैं और कई वर्षों से सुशासन का बेहतरीन रिकॉर्ड रखते हैं। उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को दी बधाई
डिप्टी सीएम बनाए गए सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखा,कि- बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी जी और विजय सिन्हा जी को हार्दिक बधाई। दोनों नेता जनता की सेवा में लंबे समय से कार्यरत हैं। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।’

अन्य मंत्रियों को भी दी शुभकामनाएं
उन्होंने नई सरकार के मंत्रियों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा,कि- बिहार सरकार के मंत्रियों को मेरी शुभकामनाएं। यह एक शानदार टीम है, जिसमें समर्पित नेता शामिल हैं, जो बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।’

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 870

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *