न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1964 को हुआ था। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। शाह को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के उनके प्रयासों की सराहना की।

जानें- पीएम मोदी ने अमित शाह को लेकर क्या कहा?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में कहा,कि- गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना और मेहनती होने के कारण उन्हें व्यापक रूप से सराहा जाता है। पीएम मोदी ने कहा, कि-उन्होंने भारत के आंतरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने का काम किया है और प्रत्येक भारतीय सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जिए, यह सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने सराहनीय प्रयास किए हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

अपनी रणनीति से सबको बनाया मुरीद
शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में रहने वाले एक गुजराती दंपति कुसुम बेन और अनिलचंद्र शाह के घर हुआ था। शाह के दादा गायकवाड़ के बड़ौदा राज्य की एक छोटी सी रियासत मानसा में एक धनी व्यापारी (नगर सेठ) हुआ करते थे। अमित शाह देश के गृह मंत्री होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत के गुजरात राज्य के गृहमंत्री और भाजपा के महासचिव रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में वह गांधी नगर से लोकसभा के सांसद चुने गए थे।

2014 के चुनावों में, जब भाजपा ने नरेंद्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया, तो अमित शाह को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाकर भेजा गया। देश ने नरेंद्र मोदी के पक्ष में जनादेश दिया और भाजपा को उत्तर प्रदेश से 73 सीटें मिलीं और उसका वोट प्रतिशत 42% तक पहुंच गया। यह पार्टी के लिए एक शानदार सफलता थी और साथ ही शाह की रणनीतिक कुशलता का भी प्रमाण थी।

Related Posts

1 of 844

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *