न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी की स्पीच पर चंद्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, कहा- ये भाषण भारत के नए सिद्धांत की नींव

उमाकांत त्रिपाठी।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादियों के लिए कड़ी चेतावनी बताया। उन्होंने कहा कि- पीएम मोदी ने भारत के लिए एक नया सिद्धांत बनाया है। नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ भाषण नहीं दिया, उन्होंने भारत के नए सिद्धांत को आकार दिया। उनका संबोधन पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी और दुनिया को देश की ताकत के बारे में स्पष्ट संदेश है।

प्रत्येक भारतीय को गर्व महसूस हो रहा है
नायडू ने कहा कि- भारत को आज अपनी प्राचीन आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक तकनीकी क्षमताओं के कारण वैश्विक सम्मान मिल रहा है। नायडू ने बताया, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने सीमा पार सरकार प्रायोजित आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले प्रमुख बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित ड्रोन और हथियारों का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया। भारत में निर्मित हमारी रक्षा प्रौद्योगिकी ने हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए आधुनिक दौर के युद्ध को लेकर हमारी तत्परता को दर्शाया है, जिससे प्रत्येक भारतीय को गर्व महसूस हो रहा है।’

हम एकजुट रहेंगे, राष्ट्र को सर्वोपरि रखेंगे
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेता और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी नायडू ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से खड़ा है, उसके इरादे शांतिपूर्ण, ताकत मजबूत और उद्देश्य अटल हैं। उन्होंने कहा, कि- भारतीय होने के नाते हम एकजुट रहेंगे और हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखेंगे।’ नायडू के समर्थन में सूबे के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी मोदी के भाषण की तारीफ की और इसे एक शक्तिशाली संदेश बताया। उन्होंने कहा, ‘वाह! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पूरे भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कितना शक्तिशाली संदेश दिया है।’

पाकिस्तान को पीएम मोदी ने दी चेतावनी
आपको बता दें कि- पीएम मोदी ने सोमवार को पूरी दृढ़ता के साथ दो टूक शब्दों में कहा कि भारत किसी ‘परमाणु ब्लैकमेल’ को सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा था कि- पाकिस्तान के खिलाफ अभियान को केवल स्थगित किया गया है और भविष्य पड़ोसी देश के व्यवहार पर निर्भर करेगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश के बहादुर सशस्त्र बलों, सैनिकों, वैज्ञानिकों और खुफिया एजेंसी को ‘सेल्यूट’ किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत से सैन्य आक्रमण रोकने के लिए विनती की तथा भारत ने इस पर तभी विचार किया जब उन्होंने अपने दुस्साहस को रोकने का वादा किया।

What's your reaction?

Related Posts

जीजा-साली के रिश्ते ने लिया रॉन्ग टर्न! बहन के घर रहकर कर रही थी उसी का घर बर्बाद, फिर हरदोई में फिर हुआ कांड

उमाकांत त्रिपाठी।यूपी के हरदोई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के खदरा…

भाभी-भाभी कहते कहते सौरभ ने बना लिए पड़ोसी पूजा से संबंध, फिर महिला का हुआ पति से मोहभंग, जानें पूरा माजरा

उमाकांत त्रिपाठी।कहते हैं कि शादी के सात फेरे सात जन्मों का साथ निभाने का वादा…

1 of 640

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *