दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने किया रायसीना डॉयलॉग का उद्घाटन , न्यूजीलैंड के पीएम भी साथ नजर आए

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम मोदी ने सोमवार को रायसीना डायलॉग का उद्घाटन किया। इस दौरान न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टफर लक्सन भी उनके साथ नजर आए। इस कार्यक्रम में कुल 125 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। रायसीना डायलाॉग में शामिल होने के लिए एंटीगुआ और बारबुडा के विदेश मंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं। क्रिस्टफर लक्सन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं और कई अन्य देशों के विदेश मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन का आयोजन 17 से 19 मार्च तक होगा। अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड और यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा भी इस सम्मेलन के 10वें संस्करण में भाग लेने वालों में शामिल हैं।

125 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
सम्मेलन का आयोजन विचारक संस्था ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ द्वारा विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इस सम्मेलन में लगभग 125 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, सैन्य कमांडर, उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज, शिक्षाविद, पत्रकार, सामरिक मामलों के विद्वान और प्रमुख विचारक संस्थाओं के विशेषज्ञ शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि 20 देशों के विदेश मंत्री इस विचार-विमर्श में भाग लेंगे।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 913

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *