न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

देश ने किया रिकॉर्ड गैस उत्पादन: पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर की जमकर तारीफ, क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी?

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ‘आत्मनिर्भरता’ की सराहना की। आपको बता दें कि साल 2023-24 में देश में 36.43 बिलियन क्यूबिक मीटर गैस उत्पादन हुआ है। इसे लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट भी किया है।

पीएम मोदी ने एक्स पर क्या लिखा?
एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- “इस उपलब्धि के लिए देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई! ऊर्जा के क्षेत्र में हमारी आत्मनिर्भरता विकसित भारत के संकल्प को हासिल करने में बहुत जरुरी है। गैस उत्पादन का यह रिकॉर्ड इस दिशा में हमारी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।”

पेट्रोलियम मंत्री ने भी किया पोस्ट
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पोस्ट के जरिे बताया कि देश ने गैस उत्पादन के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड हासिल किया है। 2020-21 में गैस का उत्पादन 28.7 बीसीएम था। 2023-24 में इसे बढ़ाकर 36.43 बीसीएम किया गया है। केंद्रीय मंत्री
के इन आंकड़ों के जरिए ये भी दावा है कि 2026 में गैस का उत्पादन 45.3 बीसीएम होगा।

पुरी ने की पीएम मोदी की तारीफ
पुरी ने एक्स पर लिखा- “आंकड़े सबूत हैं, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारत नई ऊर्जा, नए उत्साह और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इसी सिलसिले में देश ने गैस उत्पादन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान बनाकर आत्मनिर्भरता की गति को और तेज किया है। इससे पहले 29 जुलाई को हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि भारत एकलौता ऐसा देश है जहां ईंधन की कीमतें में कम हुई हैं। संसद में एक सवाल के जवाब में पुरी ने कहा था कि- “आज भारत में ईंधन की कीमतें सबसे कम हैं और यह एकमात्र ऐसा देश है जहां पिछले कुछ सालों में कीमतों में वास्तव में कमी आई है। यह उपलब्धि हमारे प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए साहसिक, महत्वाकांक्षी और दूरदर्शी फैसलों की बदौलत है।”

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *