न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने लॉन्च की ‘विकसित भारत@2047, बताया विकसित देश बनाने का प्लान; बोले -देश की कर्णधार बनेगी आने वाली पीढ़ी

उमाकांत त्रिपाठी। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए ‘विकसित भारत@2047: युवाओं की आवाज’ योजना को लॉन्च किया। इस योजना का लक्ष्य देश की आजादी के 100 साल पूरे होने पर देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। आजादी के 100 साल पूरे होने यानी साल 2047 में भारत विकसित देश होने का लक्ष्य हासिल कैसे कर पाएगा, इसके लिए पीएम मोदी ने विकसित भारत @ 2047 प्लान पेश कर दिया है। इस दौरान पीएम मोदी ने शैक्षणिक संस्थानों के कुलपतियों, प्रमुखों से कहा कि आपको अपने संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों के लिए आदर्श बनने की जरूरत है। PM ने कहा मैं उन सभी राज्यपालों को विशेष रूप से बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने विकसित भारत के निर्माण से संबंधित इस कार्यशाला का आयोजन किया है।

ये भारत के लिए सही समय है- मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि- यह भारत के इतिहास का वह दौर है जब देश लंबी छलांग लगाने जा रहा है। हमारे आसपास ऐसे कई देशों के उदाहरण हैं, जिन्होंने एक निश्चित समय में इतनी लंबी छलांग लगाकर अपना विकास किया है। इसीलिए मैं कहता हूं कि यह भारत के लिए सही समय है। हमें इस अमर समय के हर पल का लाभ उठाना है। हमें एक भी क्षण नहीं गंवाना चाहिए। मैं सभी राज्यपालों को विशेष बधाई दूंगा कि उन्होंने विकसित भारत के निर्माण से जुड़ी इस वर्कशॉप का आयोजन किया है। देश की युवाशक्ति को दिशा देने का दायित्व जिन साथियों पर है, उनको आप एक मंच पर लाए हैं। शिक्षण संस्थानों की भूमिका व्यक्ति निर्माण की होती है और व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्रनिर्माण होता है। आज जिस कालखंड में भारत है, उसमें व्यक्ति निर्माण का अभियान बहुत अहम हो गया है।

विकसित भारत का विजन हुआ पेश

पीएम ने कहा कि-ऐसा क्या करें कि भारत विकसित बनने के अपने मार्ग में तेजी से आगे बढ़े और इसके लिए देश की युवा ऊर्जा को ऐसे ही लक्ष्य के लिए चैनलाइज करना है। देश की यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर्स से भी पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं के साथ शिक्षकों को भी ‘विकसित भारत @ 2047’ के लक्ष्य में योगदान देने के लिए आउट ऑफ द बॉक्स यानी अपने दायरे से बाहर जाकर सोचना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि आइडिया और इंडिया में I सबसे पहले आता है और ये आइडिया ही सबसे कारगर तरीका होगा। विकसित भारत के विजन के तहत लॉन्च किए गए पोर्टल पर पांच अलग-अलग सुझाव दिए जा सकते हैं सबसे बेहतरीन 10 सुझावों और आइडिया के लिए पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 863

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *