न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में आई क्रांति, मोदी सरकार के 11 साल में हुआ कमाल, पीएम मोदी ने गिनाई उपलब्धि.!

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) में बड़े बदलाव हुए हैं। उन्होंने इसे भारत की प्रगति और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव बताया।

पीएम-इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव की इस यात्रा को 11 साल हो गए हैं
एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा,कि- इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव की इस यात्रा को 11 साल हो गए हैं। रेलवे, हाईवे, बंदरगाह और हवाई अड्डों जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन ढांचा तैयार किया गया है, जिसने देश के विकास को तेजी दी है। भारत का यह बढ़ता इंफ्रा नेटवर्क लोगों का जीवन आसान बना रहा है और समृद्धि को बढ़ावा दे रहा है।

भारत अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण में जुटा-पीएम
पीएम मोदी ने आगे कहा,कि- भारत अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण में जुटा है, जो स्थिरता और दीर्घकालिक सोच से प्रेरित है। यह प्रयास आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव तैयार कर रहा है।

पीएम मोदी ने इस बदलाव की मुख्य बातें भी साझा कीं
प्रधानमंत्री ने इस बदलाव की मुख्य बातें भी साझा कीं। इसमें आधुनिक हाईवे और रोपवे का निर्माण, समुद्री क्षमताओं का बेहतर उपयोग, ‘उड़ान’ योजना के तहत सस्ती हवाई सेवाएं और भारतीय रेलवे में बड़े बदलाव शामिल हैं।

यही है नए भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर वादा-पीएम
उन्होंने बताया कि- अमृत भारत स्टेशन योजना, वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत और हाल ही में शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी योजनाएं भारतीय रेलवे में एक बड़ी क्रांति की ओर इशारा करती हैं।इसके अलावा, केंद्र सरकार की ओर से एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट में इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए हो रही प्रगति को दोहराया गया।

हर भारतीय के सपनों के लिए एक सुंदर आधार तैयार कर रहा है
इस पोस्ट में कहा गया, “स्मार्ट शहर, सुरक्षित सड़कें और आसान यात्रा – यही है नए भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर वादा। पोस्ट में आगे कहा गया,कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का बुनियादी ढांचा तेजी से भविष्य की ओर बढ़ रहा है। यह सिर्फ निर्माण की नहीं, बल्कि इस्पात और आत्मा के मेल की यात्रा है। हर मील का पत्थर एक अरब से ज्यादा लोगों की उम्मीदों को साथ लेकर चलता है। राजमार्ग दूरी कम करते हैं, पुल समुदायों को जोड़ते हैं और डिजिटल नेटवर्क नवाचार को बढ़ावा देते हैं। भारत केवल इमारतें नहीं बना रहा, बल्कि आत्मविश्वास, कनेक्टिविटी और हर भारतीय के सपनों के लिए एक सुंदर आधार तैयार कर रहा है।

पीएम के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने इस साल केंद्र में अपने 11 साल पूरे किए
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने इस साल केंद्र में अपने 11 साल पूरे किए हैं। पीएम ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से उन्होंने देश को एक परिवर्तनकारी विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है। इस अवसर पर सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियां सामने ला रही है। इसमें बुनियादी ढांचे को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक अहम प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। आज वह भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेताओं में से एक हैं।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *