न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

जब संसद में हुई खड़गे-मोदी की मुलाकात: कांग्रेस अध्यक्ष से गर्मजोशी से मिले PM मोदी, हाथ मिलाया, ठहाका भी लगाते दिखे

उमाकांत त्रिपाठी।संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि के मौके पर संसद परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.इस वीडियो में दोनों को एक दूसरे के साथ गर्मजोशी से बात करते और हंसते देखा जा सकता है. इस वीडियो में पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को देखा जा सकता है.

 

जानिए-क्यों मनाया जाता है महापरिनिर्वाण दिवस?
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर 6 दिसंबर को हर साल महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाता है. वह भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता थे. वो स्वतंत्रता के बाद भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति के सात सदस्यों में से एक थे. 1990 में आंबेडकर को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था. बाबा साहब आंबेडकर का निधन 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में उनके घर पर हुआ था.

संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा
25 नवंबर को शुरू हुआ था, जो 20 दिसंबर तक चलेगा. इस सत्र में 16 बिल लाने की तैयारी है. हालांकि, अडानी मुद्दे और संभल हिंसा को लेकर सदन में जबरदस्त हंगामा जारी है. इस बीच सिटिंग अरेंजमेंट को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है. विपक्ष पर संसद सुचारू ढंग से नहीं चलने देने का आरोप लगाया जा रहा है जबकि विपक्ष अडानी मुद्दे से लेकर संभल हिंसा पर जमकर विरोध कर रहा है.

Related Posts

1 of 925

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *