न्यूज़भारतहेडलाइंस

नितिन गडकरी ने बताई 400 पार की रणनीति, बोले- दक्षिण से पूरा होगा 370 सीटों का टारगेट, कांग्रेस पर ये बोले

उमाकांत त्रिपाठी। नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस विश्वास से भाजपा के 370 जीतने की बात कह रहे हैं, ये लक्ष्य दक्षिण भारत पूरा करेगा। भाजपा की देश में सबसे ज्यादा TRP है। देश में विपक्षी नेताओं की तरफ से अपोजिशन को कमजोर करने की बात कही जा रही है। इस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि विपक्ष कमजोर हो या मजबूत, क्या ये हमारी जिम्मेदारी है?

गडकरी ने न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में ये भी कहा कि जब हमारी (BJP) दो सीटें थीं और हमारी पार्टी की कमजोर स्थिति थी, तब किसी ने भी हमें सहानुभूति नहीं दी थी। अब मेरे दिमाग में कोई संशय नहीं है। भाजपा की अगुआई वाला NDA 400 का आंकड़ा पार करेगा। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, क्योंकि हमारी सरकार ने 10 साल में ठोस काम किया है।

दक्षिण में मिलेगी भारी कामयाबी
गडकरी ने इस आरोप को खारिज किया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों (ED, CBI) को हथियार की तरह इस्तेमाल कर विपक्ष को कमजोर कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के विरोधियों को इस तरह की बातें करने की बजाय लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करनी चाहिए। भाजपा आज जितनी मजबूत है, उसके लिए बीते सालों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। भाजपा को 370 और NDA को 400 से ज्यादा सीटें कैसे मिलेंगी, इस पर गडकरी ने कहा कि इसके लिए आपको राज्यवार विश्लेषण की जरूरत नहीं है। भाजपा इस बार दक्षिण से सफलता का स्वाद चखेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 10 साल में दक्षिण और नॉर्थ-ईस्ट में जबरदस्त काम किया है। इसके नतीजे मिलने शुरू हो गए हैं।

हमने दक्षिण में किया काम
गडकरी के मुताबिक, हमने तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में काफी काम किया है। पहले इन राज्यों में काफी कम मौजूदगी थी। अब हम तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अच्छा करेंगे। उत्तर भारत में तो हम अच्छा कर ही रहे हैं।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *