न्यूज़भारतहेडलाइंस

कोलकत्ता के कालीघाट में नड्डा-शाह ने की पूजा, बंगाल में 42 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य

उमाकांत त्रिपाठी।भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 दिसंबर को एक दिन के लिए कोलकाता दौरे पर हैं। मंगलवार (26 दिसंबर) को दोनों नेता कालीघाट काली मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारे पहुंचे, इससे पहले उन्होंने वीर बाल दिवस के मौके पर गुरुद्वारा बारा सिख संगत में प्रार्थना की।

शाह ने गुरु गोविंद सिंह और उनके बेटों को श्रद्धांजलि दी।

अमित शाह ने वीर बाल दिवस पर सिख गुरु गोविंद सिंह, उनके बेटों और पत्नी माता गुजरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर शाह ने लिखा- मैं गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों और माता गुजरी जी को नमन करता हूं। वे सर्वोच्च साहस के साथ वे मुगल शासन की क्रूरता के खिलाफ खड़े रहे और धर्म परिवर्तन की बजाय शहादत को चुना। उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

बंगाल में 42 लोकसभा सीट, BJP का 35 से ज्यादा जीतने का लक्ष्य।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 26 दिसंबर 2022 को गुरु गोविंद सिंह जी के बेटों के शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में घोषित करके उनके बलिदान की कहानी देश और दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाई है।

Related Posts

1 of 894

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *