दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

जब सऊदी अरब में थे पीएम मोदी तब ही कर लिया था पाकिस्तान पर हमले का फैसला, ऑपरेशन सिंदूर पर आई अंदर की खबर

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब में ही फैसला कर लिया था कि भारत पाकिस्तान पर बड़ा हमला करेगा। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे।

45 से ज्यादा सीक्रेट बैठक हुईं
सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर को लॉन्च करने से पहले 45 से ज्यादा टॉप सीक्रेट बैठकें हुईं, जिसमें एनएसए, सीडीएस और तीनों सेना प्रमुख, आईबी और रॉ चीफ शामिल थे। इन बैठकों में पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति बनाई गई थी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की तरफ से भी भारत पर हमला करने की नाकाम कोशिश की गई, जिसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ।
इसके बाद एक वरिष्ठ अधिकारी के यहां वॉर रूम बना था. ऑपरेशन सिंदूर की रियल टाईम मॉनिटरिंग यहीं से हो रही थी और पीएम को पल-पल की जानकारी दी जा रही थी।

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में 100 आतंकी ढेर
इंटेलिजेंस एजेंसी को जानकारी मिली की भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान भारत के एयरबेस पर हवाई हमले और मिसाइल से हमला कर सकता है.पीएम ने इस पर कहा कि पाकिस्तान के स्ट्रेटेजिक एयरबेस को निशाना बनाया जाए और कड़ा संदेश दिया जाए। भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया, जिसमें पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया और 100 आतंकियों को ढेर कर दिया गया।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि भारत माता की जय की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है। उन्होंने कहा था कि जब हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर छिना गया तो हमने आतंकियों को उनके घर में घुसकर कुचल दिया।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 805

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *