दिल्लीदुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

ट्रंप ने बताया दोस्त तो पीएम मोदी ने भी दिया जवाब, कहा- उनकी भावनाओं की…!

उमाकांत त्रिपाठी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि, वे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘हमेशा दोस्त रहेंगे’। इसे लेकर अब पीएम मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। PM मोदी ने कहा कि वह इस भावना की ‘पूरी तरह से सराहना’ करते हैं। पीएम मोदी का यह जवाब भारत-अमेरिका के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर लगाए गए 50% टैरिफ जैसे बिगड़ते संबंधों और प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा के बाद आया है, जहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

ट्रंप ने क्या कहा था.?
दरअसल ट्रंप ने कहा था कि वह और पीएम मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा पीएम मोदी का दोस्त रहूंगा। वह एक ग्रेट प्रधानमंत्री हैं। मैं हमेशा दोस्त रहूंगा, लेकिन वो फिलहाल जो कर रहे हैं वह मुझे पसंद नहीं आ रहा हैं।’ ट्रंप ने यह भी कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही खास रिश्ता है और कभी-कभी ऐसे पल आ जाते हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट में ये लिखा
डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की मैं पूरी तरह से सराहना करता हूं और उनका पूरी तरह से सराहना करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही पॉजिटिव और दूरंदेशी व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।’

ट्रंप टैरिफ पर बिगड़े थे रिश्ते
डोनाल्ड ट्रंप की भारत को लेकर यह टिप्पणी भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों में अनिश्चितता के बीच आई जिसका पीएम मोदी ने जवाब दिया हैं। पिछले दिनों ट्रंप ने भारत पर 25% का टैरिफ लगाया था। उसके बाद रूस से तेल खरीद को लेकर 25% का एक्सट्रा टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी। हालांकि, टैरिफ के मुद्दे पर भारत ने यह स्पष्ट किया है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों और ऊर्जा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्वतंत्र विदेश नीति का पालन करेगा।

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

एशिया कप से मिलने वाली पूरी फीस इंडियन आर्मी को देंगे सूर्यकुमार यादव, जानिए कितनी है उनकी मैच फीस.?

खबर इंडिया की।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में…

सोनम रघुवंशी ने आशिक के साथ मिलकर क्यों की थी पति की हत्या, महीनों बाद उठ गया राज से पर्दा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा के बड़े…

1 of 607

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *