दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

इथियोपिया में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, कहा- ये देश शेरों की धरती है

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। यह दुनिया की 18वीं संसद है, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण दिया। मोदी ने कहा कि- मुझे इथियोपिया आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह शेरों की धरती है। यहां मुझे अपने घर जैसा महसूस हो रहा है, क्योंकि मेरा गृहराज्य गुजरात भी शेरों की धरती है।

इससे पहले इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने मंगलवार को मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया था। वे ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ पाने वाले पहले ग्लोबल लीडर बने। इस मौके पर पीएम ने कहा कि- ये सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है।मोदी मंगलवार को ही इथियोपिया पहुंचे थे। यह उनका पहला दौरा है। PM अबी अहमद अली ने नेशलन पैलेस में उनका औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक भी की।

मोदी के लिए सांसदों ने खड़े होकर तालियां बजाईं
इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र में संबोधन खत्म करते ही सांसदों ने मोदी के लिए खड़े होकर तालियां बजाई।

भारत ने इथियोपिया को कोविड में 40 लाख टीके दिए
मोदी ने कहा,कि-कोविड-19 के दौरान भारत ने 150 से अधिक देशों को दवाएं और टीके भेजे। इथियोपिया को 40 लाख से अधिक टीके की खुराक की आपूर्ति करना भारत के लिए गर्व की बात थी।”

पीएम बोले- भारत डिजिटल सुविधाओं में आगे
मोदी ने कहा,कि- भारत में हमने अपना पब्लिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रचर बनाया है। यह लोगों तक सरकारी सेवाओं की पहुंचने के तरीके में बदलाव लेकर आया है। आज भारत में लगभग हर आदमी पेमेंट, पहचान, सरकारी सुविधा के लिए डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल कर रहा है। दुनिया के आधे से ज्यादा डिजिटल पेमेंट भारत में हो रहे हैं।

 

मोदी बोले- भारतीय कंपनियां इथियोपिया की सबसे बड़ी इंवेस्टर
पीएम मोदी ने कहा,कि- भारतीय कंपनियां इथियोपिया में सबसे बड़े इंवेस्टर्स में से हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में 5 अरब डॉलर (45 हजार करोड़ रुपए) से अधिक का निवेश किया है। 75,000 से अधिक रोजगार पैदा किए हैं। हमने भारत-इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का निर्णय लिया है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 अक्‍टूबर से बदल जाएंगे FD के सारे नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, जानिए ‘A to Z’ डिटेल

खबर इंडिया की।हर महीने की शुरुआत में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई…

1 of 900

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *