धर्म -अध्यात्मन्यूज़भारतहेडलाइंस

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन: पीएम मोदी ने शेयर किया पंडित भीमसेन जोशी का भजन, जानें क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन की देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूजा करने से मन को अपार शांति मिलती है. ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने कहा, कि- नवरात्रि पर देवी मां की पूजा करने से मन को अपार शांति मिलती है.”

पीएम मोदी ने शेयर किया भजन
उन्होंने दिवंगत महान शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी का एक भजन भी पोस्ट किया, जिसमें कहा गया,कि- देवी को समर्पित यह भावपूर्ण भजन मंत्रमुग्ध कर देने वाला है. यह गीत देवी के आशीर्वाद का आह्वान करता है.

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा,कि- पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता. प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥ जगत जननी मां जगदम्बा की आराधना के महापर्व चैत्र नवरात्रि के पावन तृतीय दिवस पर माँ चन्द्रघण्टा प्रदेश वासियों एवं भक्तजनों का कल्याण करें, ऐसी प्रार्थना है. जय मां चन्द्रघण्टा!

नवरात्रि के तीसरे दिन, देवी दुर्गा की पूजा माता चंद्रघंटा के रूप में की जाती है, जिन्हें दस भुजाओं के साथ दर्शाया गया है, जिनमें से प्रत्येक में एक हथियार, एक कमल का फूल या आशीर्वाद की मुद्रा (अभय मुद्रा) है. वह अपने शांत लेकिन मजबूत स्वरूप के लिए जानी जाती हैं और माना जाता है कि वह अपने भक्तों को शांति, बहादुरी और सफलता दिलाती हैं. देवी के माथे पर अर्धचंद्र है, यही वजह है कि उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है. वह कठिनाइयों को दूर करने और आंतरिक शक्ति देने के लिए जानी जाती हैं.

जानिए-नवरात्रि का क्या है अर्थ?
नवरात्रि, जिसका संस्कृत में अर्थ है ‘नौ रातें’, देवी दुर्गा और उनके नौ अवतारों का उत्सव मनाने वाला त्योहार है, जिन्हें सामूहिक रूप से नवदुर्गा के रूप में जाना जाता है. यह त्यौहार पूरे भारत में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, जिसमें देवी के विभिन्न रूपों का सम्मान करने के लिए अनुष्ठान और प्रार्थनाएं की जाती हैं.

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

एशिया कप से मिलने वाली पूरी फीस इंडियन आर्मी को देंगे सूर्यकुमार यादव, जानिए कितनी है उनकी मैच फीस.?

खबर इंडिया की।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में…

सोनम रघुवंशी ने आशिक के साथ मिलकर क्यों की थी पति की हत्या, महीनों बाद उठ गया राज से पर्दा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा के बड़े…

1 of 598

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *