न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 11 साल, पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो- कहा- हमने देश को दिए उम्मीदों को नए पंख

उमाकांत त्रिपाठी।11 Years Of Modi Government: भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने 9 जून को 11 साल पूरे कर लिए. पीएम मोदी ने कहा कि- उनके 11 साल के कार्यकाल में देशवासियों की जिंदगी आसान हुई है.

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो
अपने कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने विचार व्यक्त किए हैं. उन्होंने लिखा, कि- पिछले 11 साल में लोगों की जिंदगी में अनगिनत सकारात्मक बदलाव आए हैं. लोगों की जिंदगी के स्तर में बड़ा सुधार हुआ है.

प्रधानमंत्री ने नमो ऐप का लिंक शेयर करते हुए लिखा कि- आप इस ऐप के माध्यम से देश में हुए परिवर्तनों को नए अंदाज में देख सकते हैं. आप इंटरैक्टिव गेम, क्विज़, सर्वेक्षण और अन्य ऐसे प्रारूपों के माध्यम से वैसी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जो प्रेरित करती है.

 

वीडियो में दिखाई गई विकास यात्रा
प्रधानमंत्री ने एक्स पर दो मिनट और 55 सेकंड का एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इसमें पिछले 11 साल में देश की विकास यात्रा को दिखाया गया है. पीएम ने लिखा है, “बीते 11 वर्षों में हमारी सरकार की हर योजना के केंद्र में गरीब भाई-बहनों के साथ ही जन-जन का कल्याण सुनिश्चित करना रहा है. उज्ज्वला हो या पीएम आवास, आयुष्मान भारत हो या भारतीय जनऔषधि या फिर पीएम किसान सम्मान निधि, इन सभी योजनाओं ने देशवासियों की उम्मीदों को नए पंख दिए हैं. हमने इस दौरान पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है.2014 में एनडीए को मिली बड़ी सफलता के बाद नरेंद्र मोदी ने पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में 26 मई 2014 को शपथ ली थी. इसके बाद उनके नेतृत्व में 2019 और फिर 2024 में एनडीए की सरकार बनी. जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार देश के प्रधानमंत्री बनने वाले वे दूसरे राजनेता हैं.

 

 

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

1 of 802

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *