न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी के मुरीद हुए सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक, 11 साल पूरे होने पर जाहिर की खुशी, कहा- उन्होंने देश को आगे बढ़ाया

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार ने 11 साल पूरे कर लिए हैं। तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने की खुशी प्रख्यात सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी जाहिर की। उन्होंने अपनी भावनाओं को कला के माध्यम से प्रदर्शित किया। उन्होंने पीएम मोदी के कार्यकाल को अद्भुत बताया और उनका आभार जताया।पटनायक ने आज सोमवार को सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर लिखा,कि- हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 11 वर्ष पूरे करने पर बधाई। सर, आपने अपने नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से इतिहास रच दिया है। विकसितभारत का आपका विजन हम सभी को प्रेरित करता रहता है। मैं इस मील के पत्थर को ओडिशा के पुरी समुद्र तट से अपनी रेत कलाकृति साझा कर रही हूँ।

 

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने मीडिया से बातचीत में कहा,कि- देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ा है। स्वच्छता अभियान से लेकर कलाकारों के लिए सम्मान तक, कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पहले ध्यान नहीं दिया गया था। पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में कलाकारों का मनोबल बढ़ाते हैं।

उन्‍होंने कहा कि- पीएम मोदी हमारे देश की संस्‍कृति, सभ्‍यता और खेल को बढ़ावा देते हैं। गोवा में आयोजित ब्रिक्‍स सम्‍मेलन का उल्‍लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने मेरी कला को सभी देशों के प्रतिनिधियों के सामने प्रस्‍तुत कर मेरा मान बढ़ाया। इतना ही नहीं, देश के हर कलाकार, चाहे वह शहर का हो या गांव का, पीएम मोदी सबके मनोबल को बढ़ाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि- एमएसएमई सेक्टर को भी बीते वर्षों में मजबूती मिली है और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने छोटे व्यवसायों को एक नई दिशा दी है। सुदर्शन पटनायक ने कहा कि भारत अब 2047 तक विकसित देश बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।
पटनायक ने देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “आज भारत के पासपोर्ट की इज्जत बढ़ी है, मेडल्स की संख्या बढ़ी है और दुनियाभर में भारत की छवि सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है। ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है, जिसमें भारत ने दुनिया को दिखाया कि हम सिर्फ बात नहीं करते, जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 11 सालों में पाकिस्तान को भी भारत ने सख्त जवाब दिया है, भारत अब आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं करता है।

पटनायक ने प्रधानमंत्री के रूप में 11 वर्ष की समर्पित सेवा पूरी करने के लिए रविवार को ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर उनकी छह फीट ऊंची रेत की मूर्ति बनाई। उन्होंने इसके लिए करीब पांच टन रेत का इस्तेमाल किया है। तिरंगेके रंग में 11 साल को प्रदर्शित किया गया है। इस पर ब्लू और गोल्डन कलर में ‘मोदी युग के 11 साल’ लिखा है। आकृति के शीर्षक के तौर पर बड़े-बड़े अक्षरों में “जर्नी टू विकसित भारत” लिखा गया है। इस मूर्ति को बनाने में उनके रेत कला संस्थान के छात्रों ने उनका साथ दिया।इसके अलावा, रेत पर प्रधानमंत्री जन धन योजना, डिजीटल इंडिया, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान, मेक इन इंडिया, मुद्रा योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और यूपीआई की आकृति बनी हुई है।

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 872

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *