न्यूज़भारतहेडलाइंस

सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी सब मोदी को चुनते हैं; 3 राज्यों में सत्ता के बाद ये तस्वीर देश की जनता को बेहतर भविष्य की गारंटी देती है

उमाकांत त्रिपाठी। सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी सब मोदी को चुनते हैं… ये स्लोगन दिल्ली बीजेपी ऑफिस में उस वक्त नजर आया जब मंच पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा फूलों की माला के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन कर रहे थे। तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता पाने वाली बीजेपी बेहद उत्साहित है। कांग्रेस खेमे में दुख है, घृणा है, असंतोष है और हार की कई वजहें है। अगर कांग्रेस के पास एक चीज नहीं है तो वो है… मोदी तिलिस्म का तोड़… पिछले 9 सालों से पूरे देश में मोदी फैक्टर इस कदर हावी रहा है कि जनता अब उन पर आंख बंद करके भरोसा करने लगी है। तीन राज्यों को नतीजों ने ये साबित किया है कि जहां जीत नजर नहीं आती वहां भी पीएम मोदी बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिलवा देते हैं।

मोदी की गारंटी से लगी जीत की हैट्रिक

इस शानदार जीत के बाद दिल्ली बीजेपी ऑफिस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की हैट्रिक में 2024 की हैट्रिक की गारंटी है। बीजेपी ने आज ऐसी हैट्रिक मारी है, जहां कांग्रेस के पंजे से दो राज्यों को खींचकर कमल खिला दिया। मध्य प्रदेश में दो दशक के शासन के बावजूद बीजेपी जीत गई है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि- बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर जिम्मेदारी और बढ़ गई है। क्योंकि नकारात्मक शक्तियां अब तेजी से एकजुट होने का प्रयास कर रही हैं। समाज में खाई पैदा करने वाले अब नए मौके तलाशेंगे। हमें उनसे मुकाबला भी करना है। उनका जवाब भी देना है। लेकिन उससे भी बढ़कर हमें जनता की रीढ़ को बनाए रखना है।

पीएम की विपक्ष को नसीहत

इस विशाल जीत के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कांग्रेस पार्टी को नसीहत दी। उन्होंने तीन राज्यों के रिजल्ट को लेकर कह कि- ये नतीजे उन ताकतों को भी चेतावनी है जो प्रगति और जनकल्याण की राजनीति के खिलाफ खड़े रहते हैं। जब भी विकास होता है, कांग्रेस और उसके साथी विरोध करते हैं। जब हम वंदे भारत लॉन्च करते हैं तो कांग्रेस और उसके साथी मजाक उड़ाते हैं, जब हम गरीबों के लिए घर बनाते हैं तो वे रुकावट डालते हैं, जब हम नल से जल की योजना बनाते हैं तो वे इस पर रोड़ा डालते हैं। ऐसी सभी पार्टियों को आज गरीबों ने चेतावनी दी है। सुधर जाइए, सुधर जाइए, वरना जनता आपको चुन-चुनकर साफ कर देगी।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *