दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, एक्स पर लिखा- सोशल मीडिया पर इस डीपी को लगाएं, सेल्फी लेकर शेयर भी करें

उमाकांत त्रिपाठी। अपने 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे देश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक खास अपील की। पीएम मोदी ने देश के नागरिकों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन आंदोलन बनाने का निवेदन किया है। पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी ये अपील की है कि सभी अपने घरों, कार्यालयों और दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए।

पीएम मोदी ने बदली प्रोफाइल
शुक्रवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर को बदल दिया। उन्होंने अपनी डीपी में ‘तिरंगे’ की तस्वीर लगाते हुए सभी से अपनी प्रोफ़ाइल फोटो बदलने की अपील की है। आपको बता दें कि बीजेपी 11 अगस्त से पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू करने जा रही है। इस दौरान केंद्र और बीजेपी की राज्य सरकारें 11 अगस्त से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा भी निकालेगी। इस अभियान के तहत हर घर, दुकान और दफ्तर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

#HarGharTiranga हैशटेग के साथ करें शेयर
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लिंक शेयर कर लिखा की- सभी देशवासी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का जश्न मनाते हुए राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी सेल्फी शेयर करें। अपनी इस सेल्फी को आप https://harghartiranga.com पर भी शेयर करें। पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा- इस साल स्वतंत्रता दिवस के करीब आते ही, आइए फिर से #HarGharTiranga को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। मैं अपनी प्रोफ़ाइल फोटो बदल रहा हूं और मैं आप सभी से भी ऐसा करने की अपील करता हूं। हमारे तिरंगे का जश्न मनाने में मेरा साथ दीजिए और अपनी सेल्फी https://harghartiranga.com पर जरूर शेयर करें।

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *