न्यूज़भारतहेडलाइंस

चित्रकूट दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी: तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य ने मोदी के बताया अपना मित्र

उमाकांत त्रिपाठी। चित्रकूट दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य से मुलाकात की। प्रधानमंत्री का 7 दिन में मध्यप्रदेश का यह दूसरा दौरा है। 21 अक्टूबर को वे ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस पर आए थे। चित्रकूट के तुलसी पीठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा में कहा कि- कोई दूसरे देश की मातृभाषा जाने तो ये लोग प्रशंसा करेंगे, लेकिन संस्कृत भाषा जानने को ये पिछड़ेपन की निशानी मानते हैं। इस मानसिकता के लोग पिछले एक हजार साल से हारते आ रहे हैं और आगे भी कामयाब नहीं होंगे। संस्कृत परंपरा नहीं, हमारी प्रगति और पहचान की भाषा है। संस्कृ​त समय के साथ परिष्कृत तो हुई लेकिन प्रदूषित नहीं हुई।

भारत को जड़ से उखाड़ने के कई प्रयास हुए: मोगी

इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि- गुलामी के एक हजार साल के कालखंड में भारत को तरह-तरह से जड़ों से उखाड़ने के कई प्रयास हुए। हम आजाद हुए, लेकिन जिनके मन से गुलामी की मानसिकता नहीं गई, वे संस्कृत के प्रति बैर भाव पालते रहे। PM ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से कहा, ‘अदालत के अंदर से लेकर बाहर तक जिस राम मंदिर के लिए आपने योगदान दिया, वो भी बनकर तैयार होने जा रहा है।’ जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने PM से रामचरित मानस को राष्ट्र ग्रंथ घोषित करने की मांग की। इससे पहले PM जगद्गुरु को हाथ पकड़कर मंच तक ले गए। रामभद्राचार्य ने PM को सीने से लगा लिया। प्रधानमंत्री ने श्री राम संस्कृत महाविद्यालय में कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से चर्चा की। विद्यार्थियों से वेद पाठ भी सुना।

रामभद्राचार्य ने मोदी के बताया अपना मित्र

तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य ने कहा- मेरे दो मित्र हैं। सांसारिक दृष्टि में लोक में मेरे मित्र हैं नरेंद्र भाई मोदी। ये कोई चाटुकारिता नहीं..और अलौकिक मित्र हैं श्री कृष्ण। मेरे अभिन्न मित्र..भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, जिन्होंने 9 वर्षों में भारत की काया बदल डाली। वहीं तुलसी पीठ में सभा से पहले प्रधानमंत्री स्व. अरविंद भाई मफतलाल के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए। आयोजन श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से कराया गया। यहां उन्होंने चित्रकूट को अलौकिक बताते हुए कहा कि यहां प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण नित्य निवास करते हैं। पीएम ने सद्गुरु संघ सेवा ट्रस्ट की प्रदर्शनी और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। CM शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी साथ रहे। CM ने स्व. मफतलाल के शताब्दी वर्ष समारोह में कहा, ‘जो देश के मन में है, वही मप्र के मन में भी है। प्रधानमंत्री के अंदर पीड़ित मानवता की सेवा की तड़प के दर्शन कोविड काल में हम सब ने किए हैं।

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *