न्यूज़भारतहेडलाइंस

आज तेलंगाना ओडिशा को 20 हजार करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, सिकंदराबाद के श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर में करेंगे दर्शन

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। वह सुबह सिकंदराबाद के श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर जाएंगे वहां दर्शन और पूजन करेंगे।
इसके बाद 11 बजे तेलंगाना के संगारेड्डी में कई प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन करेंगे। फिर दोपहर 12 बजे के करीब एक जनसभा को संबोधित करेंगे। PM ओडिशा के जाजपुर पहुंचेंगे। यहां वह 19,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और इनॉगरेशन करेंगे। फिर चांदीखोल में एक रैली को संबोधित करेंगे।

PM मोदी 6,800 करोड़ रुपए प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को हैदराबाद से करीब 60 किलोमीटर दूर संगारेड्डी में 6,800 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और एक रैली को भी संबोधित करेंगे। ये प्रोजेक्ट्स सड़क, रेल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस से जुड़े हैं।PM हैदराबाद में नागरिक उड्डयन अनुसंधान संगठन (CARO) केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह तीन नेशनल हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

12 राज्यों का दौरा करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 मार्च से अगले 10 दिनों में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 29 कार्यक्रमों में भाग लेंगे। न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि PM मोदी अगले 10 दिनों में तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू-कश्मीर, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली का दौरा करेंगे।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *