उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को UPA और नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल पर डिबेट करने की चुनौती दी है। स्मृति को महाराष्ट्र के नागपुर में नमो युवा महासम्मेलन में कहा- कांग्रेस के UPA और मोदी शासन के 10 साल में क्या अंतर है, इस पर चर्चा होनी चाहिए।
अगर मैं इस बारे में राहुल गांधी से बहस करने कहूंगी तो वे नहीं आएंगे। वे बीजेपी के एक मामूली कार्यकर्ता के सामने भी नहीं टिक पाएंगे। मैं गारंटी देती हूं कि अगर बीजेपी युवा मोर्चा का कोई कार्यकर्ता भी राहुल गांधी के सामने बोलना शुरू कर दे तो उनकी बोलने की ताकत खत्म हो जाएगी।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोली
बीजेपी ने पार्टी मेनिफेस्टो में जनता से किए गए 3 मुख्य वादों को पिछले 10 साल में पूरा किया है। इसमें जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना, संसद में महिला आरक्षण लाना और राम मंदिर का निर्माण शामिल है। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा- मोदी ने हर गारंटी पूरी की है। अब आपको ‘अब की बार 400 पार की गारंटी लेनी है।
पूर्व सीएम लालू ने दिया बयान
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के ‘परिवार’ वाले बयान पर स्मृति ने कहा- PM मोदी ने प्रधान सेवक बनकर भारत के लिए काम किया। INDI गठबंधन के चारा चोर ने कहा कि उनका (PM मोदी) कोई परिवार नहीं है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हम सब मोदी के परिवार हैं। ये युवा मोदी के परिवार हैं। भारत के 140 करोड़ लोग उनका परिवार हैं। कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा।
पटना में बोले लालू
पटना में 3 मार्च को महागठबंधन की रैली में लालू यादव ने कहा था- PM मोदी आजकल परिवारवाद पर हमला करते हैं। मैं पूछता हूं कि तुम बताओ कि तुम्हारी कोई संतान क्यों नहीं हुई। राजद सुप्रीमो ने आगे कहा कि उनके पास परिवार ही नहीं है। वो हिंदू नहीं है। हिंदू अपनी मां के श्राद्ध में दाढ़ी-बाल बनवाता है। पीएम की माता जी का जब देहांत हुआ तो उन्होंने बाल-दाढ़ी क्यों नहीं बनवाया।
पीएम नरेंद्र मोदी बोले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार वाले बयान का सबसे पहले जवाब दिया था। उन्होंने कहा- मैं जब भी परिवारवाद की राजनीति की बात करता हूं, तो विपक्ष के लोग कहते हैं कि मोदी का तो कोई परिवार ही नहीं है। मैंने देशवासियों के लिए बचपन में घर छोड़ा था, इन्हीं के लिए जीवन सर्मेपित।
पीएम ने दिया बयान
पीएम की स्पीच के कुछ देर बाद भाजपा नेताओं ने अपने X प्रोफाइल पर नाम के आगे मोदी का परिवार लिखना शुरू कर दिया। अमित शाह, जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान और किरेन रिजिजू जैसे बड़े नेताओं ने प्रोफाइल नेम चेंज कर दिया।














