उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गाजीपुर में कहा- काम लटकाने और हक मारने में कांग्रेस को काबिलियत हासिल है। वीर जवानों को वन रैंक वन पेंशन तक नहीं मिलने दी। यह तब लागू हुई जब मोदी आया। इन लोगों ने जवानों की तपस्या का माखौल उड़ाया। 2013 में बीजेपी ने मुझे पीएम पद के रूप में घोषित किया। हरियाणा की रैली में मैंने वादा किया था।पीएम ने कहा- मुझे कितना संतोष होता है कि हमारी सरकार हर गरीब को मुफ्त राशन दे रही है। कोरोना के संकट में भी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझने नहीं दिया। कांग्रेस सपा के राज में गरीबों ने दिक्कत उठाई है।आप याद करिए कांग्रेस कैसे सरकार चलाती थी। गहमरी बाबू के ताड़ीघाट का काम छह दशक तक लटका रहा, लेकिन पुल नहीं बना। पुल तब बना जब मोदी को आपने सेवा का अवसर दिया।
पीएम मोदी ने भोजपूरी भाषा में दिया भाषण
मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी से की। कहा- रउरी काशी के पावन धरती पर आप सब गाजीपुर के लोगन के हमार प्रणाम बा। बनारस वालों के लिए तो गाजीपुर आना ऐसा ही है, जैसे बगल के मोहल्ले में आ गए। बनारस वाले अगर गाजीपुर आ जालन केहु फोन करे त कहेलन अरे इहैं बगले में हईं भैया।
मोदी ने मुख्तार के नाना महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान अंसारी को भी याद किया। कहा- गाजीपुर का इतिहास देश की सीमाओं को पता है। यह पराक्रम और शौर्य की गाथा बताता है। शिवपूजन राय, भागवत मिश्रा, वीर अब्दुल हमीद जैसे सैनानी की धरती है। फौजियों का गहमर गांव यह नाम ही काफी है। यहां हर घर से जाबांज निकलते हैं। पूरा देश इस मिट्टी का ऋणी है।
पीएम मोदी बोले
पीएम ने कहा- गाजीपुर जब भी आता हूं, तो मुझे एक पुराना प्रसंग बार-बार याद आता है। यह इसका गवाह है कि कैसे इंडी गठबंधन वालों ने विश्वासघात किया। आजादी के बाद कांग्रेस ने कसम खा ली थी कि इस क्षेत्र का विकास नहीं करेंगे। यहां के लोग गरीबी में घुट-घुटकर जीने को मजबूर थे। गहमरी बाबू ने नेहरू जी को यहां की स्थिति बताई, आंख में आंसू लेकर कहा कि कैसे यहां के लोग गोबर में गेंहूं बीनकर खाते थे। लेकिन कांग्रेस ने इसमें भी राजनीति की।पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
गाजीपुर का बेटा आज जम्मू कश्मीर की कमान संभाल रहा
इंडी के लोग कह रहे हैं कश्मीर में धारा 370 वापस लाएंगे। ये फिर से आतंकवाद लाना चाहते हैं। गाजीपुर को तो गर्व है कि गाजीपुर का बेटा आज जम्मू कश्मीर की कमान संभाल रहा है।
कश्मीर में भी लोग गाजीपुर का नाम जान गए हैं। यहां के लोग जानते हैं कि कमल खिलता है तो विकास की खुशबू कैसे फैलती है।
यहां जो काम 60 साल में नहीं हुआ, हमने 10 साल में करके दिखाया है।
400 पार में एक कमल गाजीपुर का चाहिए। मां भारतीके चरणों में एक फूल गाजीपुर का भी चढ़ेगा। पारसनाथ राय को दिया हर एक वोट मोदी के खाते में जाएगा।
जबतक मोदी जिंदा है आरक्षण छीनने नहीं दूंगा
ये लोग पिछड़ी जातियों का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देना चाहते हैं। कर्नाटक में इन लोगों ने रातोंरात ऐसा ही किया। आपकी लड़ाई कौन लड़ रहा है, मोदी लड़ रहा है। जब तक मोदी जिंदा है एससी-एसटी और ओबीसी का आरक्षण नहीं छिनने नहीं दूंगा।
सपा-कांग्रेस वाले वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं
पीएम मोदी को सुनने के लिए जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
पीएम मोदी बोले
मोदी ने कहा- वोट के लिए सपा-कांग्रेस वाले कुछ भी कर सकते हैं। सपा के शहजादे ने कहा था कि माफिया की एंट्री पर रोक लगाएंगे, फिर वो माफिया के चरणों में जाकर बैठ गए। जो अपनी बात पर कायम नहीं वो आपकी लड़ाई क्या लड़ेगा। इंडी में इतनी पार्टियां हैं कि उन सबमें अवगुण कॉमन है कि वे घोर सांप्रदायिक जातिवादी परिवारवादी हैं।
हमेशा दलितों पिछड़ों को आगे बढ़ने से रोका बाबा साहब को चुनाव हराया। भारत रत्न नहीं मिलने दिया। कोविंद जी के साथ ही महिला को राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए सब एक हो गए।
पीएम मोदी बोले
मोदी ने गारंटी दी है किसी कमाने वाले बेटे-बेटी पर यह बोझ नहीं पड़ने दूंगा। सपा के दौर में यूपी में यह हाल था कि माफिया लाल बत्ती में खुली जीप में कानून को चेतावनी देते थे। गोलियों से भून दिया जाता था। उनकी सरकार में हर दो तीन महीने में दंगे होते थे। योगी जी की सरकार में दंगे में दंगाई दोनों बंद हैं।
मोदी बोले
मोदी ने कहा- हमने पचास करोड़ से ज्याद गरीबों को बैंक खाते दिए। हर घर जल पहुंचा रहे हैं। गरीबों के लिए इलाज के लिए मुफ्त आयुष्मान कार्ड है। मैं गरीबी में पला हूं, मैंने देखा है कि आज गरीब मां परिवार में बीमार हो जाती है। लेकिन किसी को पता नहीं चलने देती, क्योंकि उसके मन में भाव रहता है कि बच्चे अस्पताल ले जाएंगे खर्चा हो जाएगा, परिवार पर कर्ज आ जाएगा। पीड़ा सह लूंगी। लेकिन बच्चों को दिक्कत नहीं होने दूंगी।अगर मेरी माता को बीमारी सहनी है, तो इस बेटे का दिल्ली में बैठने का क्या मतलब। इसलिए तय किया कि मोदी इसकी जिम्मेदारी उठाएगा। मैंने तय किया है कि आपके परिवार में 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग को इलाज मुफ्त मिलेगा।
योगी बोले
विकास का ये कार्य रेलवे के नए- नए माडल, वंदे भारत, नमो भारत अमृत भारत, नमो भारत के रूप में भारत बुलेट की स्पीड से बढ़ रहा है। गाजीपुर में कभी लोगों ने कल्पना नहीं किया था कि मेडिकल कॉलेज होगा यह कोई कल्पना नहीं किया था।
योगी बोले
योगी ने कहा- सपा कांग्रेस ने देश को बांटा। जाति के आधार पर लड़ाने का काम करेंगे। इनके घोषणा पत्र में आरक्षण को हड़पने की बात है। बेटी को स्कूल जाने से वंचित करना चाहते हैं। मुस्लिम महिलाओं को फिर से बुर्का पहनने को मजबूर करना चाहते हैं। भारत में कोई दूसरा संविधान लागू नहीं होगा। सिर्फ बाबा साहब का संविधान लागू रहेगा। सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ बीजेपी काम कर रही है। गाजीपुर हो या आजमगढ़ मऊ हो या आसपास के जनपद भय के साये में लोग जीते थे। अयोध्या में राम लला विराजमान हुए हैं तो बड़े बड़े माफियाओं का राम नाम सत्य भी हुआ है। पूरे देश का स्वर है वह यही है कि अबकी बार 400 पार… इस लक्ष्य के साथ पारसनाथ राय जी को जिताएं। पहली जून को जब चुनाव हों तो गाजीपुर से पारसनाथ विजयी बनकर के जाएंगे न?
योगी बोले
योगी ने कहा- काशी से चुनाव लड़ने के लिए मोदी आए, कहा- मां गंगा ने मुझे बुलाया है। एक तरफ यह कार्य, दूसरी तरफ देश में गरीबों के लिए योजनाएं लागू हुई हैं। यूपी सर्वाधिक लाभ लेने वाला राज्य है। यह हमारा सौभाग्य है कि पीएम मोदी यूपी के वाराणसी से सांसद हैं।
आज लोग देश का सम्मान करते हैं।
योगी बोले
योगी ने कहा- 2024 में पहचान का संकट नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के लोग पलक पांवड़े बिछाकर देश का सम्मान करते हैं। विदेशी पूछते हैं कि आप कहां से आए हैं भारत से मोदी के भारत से?
पहले की सरकार में सुबह की शुरुआत घोटाले से होती थी, शाम तक आतंकी धमाके से होती थी। आज पटाखा फट जाए तो पाकिस्तान खुद कहता है कि हमारा हाथ नहीं है।
इसीलिए एक तरफ सुरक्षित भारत और दूसरी तरफ सपा कांग्रेस में गठबंधन हुआ है, अनर्थ हुआ है। सपा की प्रदेश में और कांग्रेस की सरकार देश में थी तभी अयोध्या में हमला हुआ था।
पहले गाजीपुर से लखनऊ जाने में 8 घंटे लगते थे। आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से महज साढ़े तीन घंटे लगते हैं।
गाजीपुर में कुछ ही देर में पीएम मोदी का होगा आगमन
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में गाजीपुर के आरटीआई मैदान में पहुंचेंगे। मोदी को सुनने के लिए समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। समर्थक उत्साह में जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं।














